Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारतीयों के योगदान को टीएस त्रिमूर्ति ने किया सलाम

संयुक्त राष्ट्र की शांति सेनाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को त्रिमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत के पुरुषों और महिलाओं के अहम योगदान के लिए वह उनका सम्मान करते हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 08:00 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारतीयों के योगदान को टीएस त्रिमूर्ति ने किया सलाम
टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कठिन परिस्थितियों में नागरिकों को शांति और सुरक्षा प्रदान की

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में प्रेरणादायक भूमिका के लिए भारत के पुरुषों और महिलाओं की प्रशंसा करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने उनकी वीरता और साहस को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय शांति सेनाओं ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में नागरिकों को शांति और सुरक्षा प्रदान की है।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र की शांति सेनाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को त्रिमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत के पुरुषों और महिलाओं के अहम योगदान के लिए वह उनका सम्मान करते हैं।

शांतिसेना के कर्मियों को एक समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने प्रतिष्ठित डैग हैमर्सजोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। इनमें से 129 सेना, पुलिस और नागरिक अफसरों को मृत्युपरांत यह सम्मान दिया गया है। भारत से कोरपोरल युवराज सिंह को दक्षिणी सुडान में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। दो भारतीय नागरिक अफसर इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है।

त्रिमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में बताया कि भारत के 170 से अधिक शांति कर्मियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अपने जीवन का बलिदान दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.