Move to Jagran APP

पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अमेरिकी चुनाव में दखल से मेरा कोई लेना देना नहीं

पुतिन ने कहा कि अगर वे रूसी नागरिक हैं तो इससे क्या हुआ। 14.6 करोड़ लोग रूसी नागरिक हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 03:11 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 03:11 PM (IST)
पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अमेरिकी चुनाव में दखल से मेरा कोई लेना देना नहीं
पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अमेरिकी चुनाव में दखल से मेरा कोई लेना देना नहीं

वॉशिंगटन ,(आइएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में किसी भी तरह के दखल से साफ इंकार किया है। पुतिन ने एक अमेरिकी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी अन्य रूसी नागरिक का दखल है तो इससे उनका कोई लेना देना नहीं है।

loksabha election banner

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के प्रयासों को क्रेमलिन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। गौरतलब है कि अमेरिका में वर्ष 2016 में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें रूसी हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। पुतिन का यह इंटरव्यू अमेरिका एक न्यूज चैनल पर शुक्रवार को प्रसारित हुआ था। पुतिन ने अपने बचाव में कहा कि आखिर आपने यह कैसे तय कर लिया कि मैंने और किसी रूसी अधिकारी ने इसे करने की इजाजत दी होगी?

बता दें कि स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट मुलर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में रूसी साठगांठ के आरोपों की व्यापक तौर पर जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह आरोप है कि ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने में रूस की मदद ली गई थी। पिछले महीने मुलर ने 13 रूसी नागरिकों और तीन रूसी कंपनियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का कथित रूप से समर्थनकिया, उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की छवि धूमिल की और चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया था।

इन आरोपों का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि अगर वे रूसी नागरिक हैं तो इससे क्या हुआ। 14.6 करोड़ लोग रूसी नागरिक हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरा इससे क्या लेना देना हो सकता है? वे तो रूसी राज्य के हितों का प्रतिनिधित्व भी नहीं करते। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि अमेरिका ने तो रूस पर प्रतिबंध लगाया है क्या हमने अमेरिका पर प्रतिबंध लगाया है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.