Move to Jagran APP

अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने उखाड़ी कोलंबस की प्रतिमा, आग लगाकर झील में फेंकी

अमेरिका के रिचमंड शहर में प्रदर्शनकारियों ने क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा उखाड़ दी और आग लगा दी। इसके बाद प्रतिमा झील में फेंक दी।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 04:06 PM (IST)
अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने उखाड़ी कोलंबस की प्रतिमा, आग लगाकर झील में फेंकी
अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने उखाड़ी कोलंबस की प्रतिमा, आग लगाकर झील में फेंकी

रिचमंड, एपी। अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के रिचमंड शहर में प्रदर्शनकारियों ने क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा उखाड़ दी और आग लगा दी। इसके बाद प्रतिमा झील में फेंक दी।

loksabha election banner

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारी शहर के बायर्ड पार्क में एकत्र हुए और करीब दो घंटे बाद प्रतिमा को उखाड़ फेंका। एनबीसी-12 ने अपनी खबर में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रतिमा को कई रस्सियों की मदद से उखाड़ दिया। प्रतिमा वाली जगह पर स्प्रे पेंटिंग से लिख दिया 'कोलंबस नरसंहार का प्रतीक है'। इसके बाद इसमें आग लगा दी और फिर प्रतिमा पार्क में स्थित एक झील में फेंक दी गई।

इस घटना के समय पार्क में पुलिस मौजूद नहीं थी, लेकिन उस दौरान पुलिस का एक हेलीकॉप्टर इलाके में चक्कर लगाते हुए देखा गया था। यह प्रतिमा अमेरिका में अश्वेत हत्याकांड के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच उखाड़ी गई। रिचमंड में दिसंबर 1927 में कोलंबस की प्रतिमा लगाई गई थी। अमेरिका में उनकी यह पहली प्रतिमा थी। वर्ष 1451 में इटली में जन्मे कोलंबस एक खोजी यात्री थे। वर्ष 1492 में वह भारत की खोज के लिए निकले थे, लेकिन उन्होंने गलती से अमेरिकी महाद्वीप की खोज की थी।

जॉर्ज फ्लॉयड पर ट्वीट कर फंसे क्रॉसफिट के सीईओ

अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने पर क्रॉसफिट के सीईओ को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया है। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद क्रॉसफिट के सीईओ ग्रेग ग्लासमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। क्रॉसफिट आधुनिक जिम का एक विश्वव्यापी ब्रांड है।

बता दें कि ग्लासमैन ने मंगलवार देर शाम क्रॉसफिट इंक की वेबसाइट पर एक बयान जारी कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने फ्लॉयड को लेकर किए गए अपने ट्वीट पर माफी भी मांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.