Move to Jagran APP

विदेशी मीडिया का दावा, प्रियंका के राजनीति में आने से कांग्रेस को हो सकता है ये फायदा

प्रतिष्ठित ‘फॉरेन पॉलिसी पत्रिका के एक लेख के मुताबिक प्रियंका के कांग्रेस महासचिव बनने से पार्टी को भाजपा की तुलना में धन एवं संसाधन के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 03:43 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 12:55 AM (IST)
विदेशी मीडिया का दावा, प्रियंका के राजनीति में आने से कांग्रेस को हो सकता है ये फायदा
विदेशी मीडिया का दावा, प्रियंका के राजनीति में आने से कांग्रेस को हो सकता है ये फायदा

वाशिंगटन,प्रेट्र। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के राजनीति में कदम रखने से लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, लेकिन इससे कांग्रेस को आर्थिक तौर फायदा जरूर होगा। विदेश नीति से जुड़ी अमेरिका की एक प्रभावशाली पत्रिका ने ऐसा दावा किया है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के मिलन वैष्णव ने इस प्रतिष्ठित पत्रिका के लिए यह लेख लिखा है।

loksabha election banner

प्रतिष्ठित ‘फॉरेन पॉलिसी' पत्रिका के एक लेख के मुताबिक प्रियंका के कांग्रेस महासचिव बनने से पार्टी को भाजपा की तुलना में धन एवं संसाधन के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी की नई प्रचारक भले ही चुनाव नहीं लड़ें, लेकिन वह उस देश में पार्टी के वित्त संबंधी अंतर को कम कर सकती हैं, जहां चुनाव जीतने के लिए बहुत धन की आवश्यकता होती है'।  

 बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को पिछले माह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी का प्रभारी महासचिव बनाया गया था। प्रियंका ने एक दिन पहले ही 'मिशन यूपी' की शुरुआत की है।

पत्रिका के मुताबिक प्रियंका के राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पार्टी में जोश आया है, जिसने 2014 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता खो दी थी। प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में प्रवेश ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस को हरसंभव मदद की आवश्यकता थी। 2014 के आम चुनाव में हार के बाद पार्टी को काफी कम चुनावों में जीत मिली है। ऐसे में प्रियंका की एंट्री से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। इसके आर्थिक तंगी से जूझ रही पार्टी को धन जुटाने में भी मदद मिलेगी। 

 पत्रिका के अनुसार अभी पिछले महीने, कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने अपने गठबंधन में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली है। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है। ऐसे में प्रियंका की वजह से कांग्रेस को फायदा मिल सकती है।  

 कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। ट्विटर पर उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर और खलबली मचा दी है। प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती भी ट्विटर पर आई हैं और अपनी सक्रियता तेज कर चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.