Move to Jagran APP

प्रिंस हैरी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन को कहा अलविदा, अमेरिका को बनाया अपना नया घर

प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश शाही परिवार से अलगाव की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका को अपना नया घर घोषित किया है। दस्तावेज के अनुसार निवास में यह बदलाव 29 जून 2023 को हुआ। इससे एक दिन पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ब्रिटेन स्थित अपने आवास फ्रॉगमोर कॉटेज को छोड़ दिया था।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 18 Apr 2024 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 06:51 PM (IST)
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल (फाइल फोटो)

एएनआई, वाशिंगटन। प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश शाही परिवार से अलगाव की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका को अपना नया घर घोषित किया है। पेज सिक्स द्वारा प्राप्त दस्तावेज के अनुसार, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अमेरिका को अपने नए निवास के रूप में सूचीबद्ध किया है। यह ब्रिटेन से उनके जुड़ाव में बड़ा बदलाव है।

loksabha election banner

प्रिंस हैरी ने छोड़ा था फ्रॉगमोर कॉटेज

दस्तावेज के अनुसार, निवास में यह बदलाव 29 जून, 2023 को हुआ। इससे एक दिन पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ब्रिटेन स्थित अपने आवास फ्रॉगमोर कॉटेज को छोड़ दिया था। यह कानूनी कदम शाही परिवार में इस जोड़े की स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में चल रही चर्चा के बीच उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Prince Harry और Meghan Markle नेटफ्लिक्स पर लेकर आएंगे दो सीरीज, शुरू हुआ प्रोडक्शन

हालांकि, पेज सिक्स के मुताबिक, हैरी की शाही उपाधियों पर ब्रिटिश निवास छोड़ने के प्रभाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऐसी अटकलें हैं कि वह लंदन की आगामी यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर स्थिति साफ कर सकते हैं। इस बदलाव के बावजूद हैरी ने ब्रिटेन के साथ अपने संबंध के बारे में विरोधाभासी भावनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने ब्रिटेन को अपना घर स्वीकार किया है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिका जाने की बात कही है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकता लेने में भी रुचि दिखाई है।

यह भी पढ़ें: प्रिंस हैरी के फोन हैकिंग के फैसले पर सावधानी से विचार करेगी पुलिस, कई अखबार ग्रुप के खिलाफ आया फैसला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.