Move to Jagran APP

जापान में प्रिंस हैरी से स्कूली बच्चे ने कहा कुछ ऐसा, बोले- मैं शादीशुदा हूं

प्रिंस हैरी जो जापान की अपनी आधिकारिक यात्रा पर थे। उन्होंने इस दौरान स्कूली बच्चों ने उनकी प्रशंसा की।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 03:35 PM (IST)
जापान में प्रिंस हैरी से स्कूली बच्चे ने कहा कुछ ऐसा, बोले- मैं शादीशुदा हूं
जापान में प्रिंस हैरी से स्कूली बच्चे ने कहा कुछ ऐसा, बोले- मैं शादीशुदा हूं

वॉशिंगटन (यूएस) एएनआइ। प्रिंस हैरी जो जापान की यात्रा पर थे, उन्हें जापान के स्कूल के एक बच्चे से बहुत ही अच्छी प्रशंसा मिली। इसे जानने के बाद यकीन मानिए ये आपका दिन बना देगी। पीपुल्स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार के रग्बी विश्व कप फाइनल से पहले स्थानीय स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ ससेक्स के ड्यूक ने एक छात्र के साथ बेहद ही प्यारा क्षण साझा किया। दरअसल, इस बच्चे ने प्रींस हैरी से कहा कि वह कितना सुंदर है। 

loksabha election banner

रॉयल फैमिली के चैनल पर पोस्ट की गई एक क्लिप में 35 वर्षीय हैरी अपनी शादी की अंगूठी की ओर इशारा करते हुए कह रहे हैं, मैं शादीशुदा हूं। बच्चे उन्हें देखकर जोर जोर से हसने लगते हैं। प्रिंस हैरी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 रग्बी विश्व कप फाइनल के लिए शनिवार को जापान पहुंचे थे। बकिंघम पैलेस से एक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह प्रिंस हेरी की जापान की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनकी पत्नी, डचेस मेघन और बेटा, आर्ची, इस यात्रा में उनके साथ शामिल नहीं हुए।

टोक्यो पहुंचने पर, हैरी पैरा-खेल प्रशिक्षण केंद्र, पैरा एरिना का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों को देखा। उन्होंने 2020 पैरालंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीद करने वाले जापानी एथलीटों से भी मुलाकात की, जो टोक्यो में आयोजित होगा। हैरी ने तब योकोहामा क्षेत्र सहित स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ कुछ समय बिताया, जहां पैरालिंपिक्स ग्रेट ब्रिटेन खेलों से पहले प्रशिक्षण के लिए आधारित होगा।

इसके बाद ड्यूक ने योकोहामा स्टेडियम में रग्बी विश्व कप फाइनल में भाग लिया, जहां इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। हालांकि, इस मैच में इंग्लैड को जीत नहीं मिल पाई। दक्षिण अफ्रीका ने अपना नाम जीत दर्ज की। प्रींस हैरी ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।         


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.