DATA STORY: अमेरिका के राष्ट्रपतियों को बेहद पसंद हैं पालतू जानवर, कई पेट्स को भी खूब मिली शोहरत
अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन अपने साथ कुत्ते गधे घोड़े और तोता को व्हाइट हाऊस में लेकर आए थे। जब निक्सन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे तब उन पर फंड को लेकर आरोप लगा था। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को नकारा।
नई दिल्ली, अनुराग मिश्र/पीयूष अग्रवाल। अमेरिका में राष्ट्रपति अक्सर अपने साथ व्हाइट हाऊस में पेट्स लेकर आते हैं। 1800 के बाद डोनाल्ड ट्रंप ही ऐसे राष्ट्रपति थे, जो व्हाइट हाऊस में कोई पेट लेकर नहीं आए। हालांकि, उन पर लगातार इस बात का जोर था कि वह किसी पशु को व्हाइट हाऊस में लाएं। ट्रंप के अलावा जेम्स के पोल्क और एंड्रयू जॉनसन भी पेट लेकर नहीं गए थे। लेकिन 2021 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपतियों की इस पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
जो बिडेन 2021 में अपने साथ दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों को भी व्हाइट हाऊस लाएंगे। इनके नाम चैंप और मेजर हैं। प्रेसिडेंशियल पेट म्यूजियम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाऊस में अपने पालतू जानवरों के साथ कुत्तों को भी लेकर आते रहे हैं। जॉर्ज वाशिंगटन अपने साथ कई घोड़ों को भी व्हाइट हाऊस लाए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एडम्स को मगरमच्छ गिफ्ट किया गया था। वहीं, कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने सांगबर्ड चिड़िया को भी पाला था, तो वुड्रो विल्सन ने भेड़ पाल रखा था।
व्हाइट हाऊस के इन डॉग ने बटोरी शोहरत
यह व्हाइट हाऊस का पहला ऐसा डॉग था, जिसने अखबारों में जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। अमेरिकी राष्ट्रपति वॉरेन जी हार्डिंग के इस कुत्ते का नाम लेडी बॉय था। वहीं 1944 में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट पर इस बात का आरोप लगा था कि उन्होंने दुर्घटना में घायल अपने कुत्ते के बचाव के लिए काफी पैसे खर्च किए थे। रूजवेल्ट ने एक भाषण में कहा था कि आप मेरी, पत्नी और मेरे परिवार की आलोचना कर सकते हैं, पर मेरे कुत्ते की नहीं। लिंडन जॉनसन की भी कुत्तों के साथ फोटो को लेकर आलोचना हुई थी।
बिल क्लिंटन अपने साथ टक्सेडो बिल्ली लेकर आए थे। 1997 में उन्होंने एक लेब्राडोर लिया था। जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ व्हाइट हाऊस में तीन कुत्ते और एक बिल्ली थे। बराक ओबामा के पास दो पुर्तगाली वाटर डॉग थे। उनके एक कुत्ते का जिक्र 2010 में बच्चों की किताब ऑफ थ्री आई सिंग : ए लेटर टू माई डॉटर्स में आया था। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ही लिखा था।
अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन अपने साथ कुत्ते, गधे, घोड़े और तोता को व्हाइट हाऊस में लेकर आए थे। जब निक्सन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, तब उन पर फंड को लेकर आरोप लगा था। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को नकारा। तब उन्होंने कहा था कि गिफ्ट में मुझे काला-सफेद कॉकर स्पेनियल मिला है, इसे मैं नहीं लौटाऊंगा ।