Move to Jagran APP

जार्ज फ्लॉयड के लिए 'ग्रेट डे' बताने पर विवादों में ट्रंप

अश्वेत अमेरिकी नागरिक जार्ज फ्लॉयड की मौत पर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:35 AM (IST)
जार्ज फ्लॉयड के लिए 'ग्रेट डे' बताने पर विवादों में ट्रंप
जार्ज फ्लॉयड के लिए 'ग्रेट डे' बताने पर विवादों में ट्रंप

वाशिंगटन, एएफपी। इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विवादों का नाता थम नहीं रहा है। शुक्रवार को अश्वेत नागरिक की पुलिस हिरासत में मौत पर दिए एक बयान के कारण फिर से ट्रंप सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने एक बयान में कहा, 'जॉर्ज फ्लॉयड के लिए यह बड़ा दिन है।' इस विवादास्पद बयान के कारण ट्रंप की आलोचना हो रही है। 

loksabha election banner

राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की ओर इशारा करते हुए कहा, ' पिछले सप्ताह हुआ, वह हमने देखा। उम्मीद है जॉर्ज फ्लॉयड  भी ऊपर से देख रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि देश में जो हो रहा है वह बहुत अच्छा हो रहा है। समानता को लेकर उनके लिए और हमारे लिए ग्रेट डे है। पिछले सप्ताह अमेरिका के मिनियापॉलिस में पुलिस के हाथों अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। इसके बाद ही पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया।

बहरहाल ट्रंप के इस विवादित बयान से भ्रम के हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि राष्ट्रपति ने जॉर्ज फ्लॉयड  के लिए महान दिन क्यों बताया। उन्होंने अपने बयान में  देश की इकोनॉमी और कोविड-19 के वैक्सीन संबंधित बातों का भी जिक्र किया।  वहीं व्हाइट हाउस से इनकार कर रहा है कि ट्रंप ने ऐसी कोई टिप्पणी की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.