Move to Jagran APP

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार पेश, प्रति घंटे की स्पीड जानकार उड़ जायेंगे होश

वेनम एफ 5 नामक इस कार की अधिकतम रफ्तार 482 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया जा रहा है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 01:22 PM (IST)
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार पेश, प्रति घंटे की स्पीड जानकार उड़ जायेंगे होश
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार पेश, प्रति घंटे की स्पीड जानकार उड़ जायेंगे होश

अमेरिका (एजेंसी)। अमेरिका के लास वेगास में चल रहे सेमा ऑटोमोटिव शो में अमेरिकी कार निर्माता कंपनी हेनेसी ने दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार पेश की है। वेनम एफ 5 नामक इस कार की अधिकतम रफ्तार 482 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया जा रहा है। कंपनी इसे जल्द ही तेज रफ्तार कार के शौकीनों को उपलब्ध कराएगी, इससे यह दुनिया की फास्टेस्ट प्रोडक्शन कार बन जाएगी। अभी मौजूदा सबसे तेज रफ्तार कार बुगाती वेरॉन 16.4 सुपर स्पोर्ट है। लेकिन इसे खरीदने वालों को जल्द इसे बुक कराना पड़ेगा क्योंकि कंपनी महज 24 वेनम एफ 5 ही बनाएगी।

कंपनियों में चल रही होड़

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार का बनाने को दुनिया की कंपनियों में होड़ लगी है। मौजूदा सबसे तेज रफ्तार कार बुगाती वेरॉन सुपर स्पोर्ट 1,200 बीएचपी की पावर उत्पन्न करती है। इस कार की अधिकतम रफ्तार 447 किमी/घंटा है। इसका नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वहीं स्वीडिश कार कोयनिगसेग 450 किमी/घंटा कर रफ्तार का दावा करती है।

loksabha election banner

10.15 करोड़ रुपये : कार की कीमत
482 किमी/घंटा : वेनम एफ 5 की अधिकतम रफ्तार

खास है तकनीक
वेनम एफ 5 में ट्विन टर्बोचाज्र्ड वी8 इंजन लगे हैं। इससे इसे 1600 बीएचपी की पावर मिलती है। इससे यह कार शून्य से 400 किमी/प्रति घंटा और फिर शून्य रफ्तार पर आने में महज 30 सेकंड का समय लेती है। इतनी रफ्तार पर पहुंचने और फिर शून्य रफ्तार पर आने का यह समय किसी भी अन्य कार से कम है। बुगाती शेरॉन इसके लिए 42 सेकंड का समय लेती है। जबकि कोयनिगसेग कार 36.44 सेकंड का दावा कर चुकी है।

खास टायर बनाए
इतनी तेज रफ्तार सहने के लिए कंपनी ने वेनम एफ 5 के लिए खास टायर बनाए हैं। इसमें सिंगल क्लच सेवन स्पीड ट्रांसमिशन है, जिससे इसे इतनी रफ्तार पाने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें : गूगल ने कर्मचारियों को खिलाया 'एंड्रॉयड बर्गर'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.