India Global Week 2020: कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के बाद FTA जरूरी: अमेरिकी राजदूत
India Global Week 2020 इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन के बाद दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता
नई दिल्ली, एएनआइ। इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर (Ken Juster) ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 ( COVID-19) लॉकडाउन के बाद दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (free trade agreement, FTA) को अपनाना होगा ताकि आर्थिक गतिविधियां सुचारू हो सके। 'इंडिया ग्लोबल वीक 2020' तीन दिवसीय वर्चुअल इवेंट है। इसकी थीम 'बी द रिवाइवल : इंडिया एंड अ बेटर न्यू वर्ल्ड' है। इस कार्यक्रम से ग्लोबल इकोनॉमी में मदद मिलेगी।
जस्टिन ने कहा, 'लॉकडाउन से भारत बाहर आ गया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि यह चीन व अन्य एशियाई देशों के साथ क्षेत्रीय समझौते में शामिल नहीं होगा। इनमें से कुछ के साथ सीमा क्षेत्रों में हालिया तनाव बढ़ गया है। मेरे विचार से इकोनॉमिक पोटेंशियल के लिए मुक्त व्यापार समझौते की आवश्यकता है। इससे पता चलता है कि व्यापार और निवेश के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मार्केट है। भारत की कंपनियां अमेरिका में अपनी सेवाएं जारी रख सकती हैं और हम हेल्थ केयर में साथ मिलकर काम कर सकते हैं।' वहीं अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी इस वार्ता में हिस्सा लिया । उन्होंने कहा, 'वार्षिक तौर पर द्विपक्षीय वार्ता में दस फीसद से अधिक बढ़ोतरी होती आ रही है। एनर्जी और डिफेंस महत्वपूर्ण क्षेत्र है। भारत और अमेरिका आर्थिक पार्टनरशिप को गहरा करने के लिए काम कर रहा है क्योंकि यह महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।'
इंडिया ग्लोबल वीक में 30 देशों के 5000 वैश्विक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर पहले ही जानकारी दे दी थी, 'इंडिया इंक कॉर्प की ओर से आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक को मैं गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे संबोधित करूंगा।' यह मंच वैश्विक सोच वाले नेताओं को और उद्योग जगत के कर्णधारों को एक साथ लाता है, जो कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और भारत की चुनौतियों के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे।