Move to Jagran APP

हांगकांग: कानूनी हक से वंचित हुए गिरफ्तार किए गए 12 लोकतंत्र समर्थक, US ने जताई चिंता

मेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हांगकांग में चीन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार 12 लोकतंत्र समर्थकों को वकीलों से मिलने से रोक दिया गया।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 10:33 AM (IST)
हांगकांग: कानूनी हक से वंचित हुए गिरफ्तार किए गए 12 लोकतंत्र समर्थक, US ने जताई चिंता
हांगकांग: कानूनी हक से वंचित हुए गिरफ्तार किए गए 12 लोकतंत्र समर्थक, US ने जताई चिंता

वाशिंगटन, एजेंसी। हांगकांग पर चीन और अमेरिका के बीच विवाद और गहरा सकता है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका ने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि हांगकांग में गिरफ्तार लोकतंत्र समर्थकों को वकीलों की पहुंच से वंचित किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हांगकांग में चीन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार 12 लोकतंत्र समर्थकों को वकीलों से मिलने से रोक दिया गया। उन्‍होंने कहा इस पर अमेरिका हांगकांग के इस कदम से चिंतित है। 

loksabha election banner

हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम पर उठाए सवाल 

उन्‍होंने कहा कि दो सप्‍ताह पूर्व हांगकांग के तट से 12 लोकतंत्र कार्यकर्ताओं को गुआंगडोंग मैरीटाइम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हांगकांग में स्थानीय अधिकारियों को अभी तक 12 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। इतना ही नहीं इन कार्यकताओं की पसंद के वकीलों तक पहुंच से वंचित किया जा रहा है। पोम्पिओ ने कहा कि यह कदम  हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम की निवासियों के अधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है।

नए सुरक्षा कानून के तहत 3 जूलाई को पहली गिरफ्तारी 

हांगकांग में चीन का नया कानून आते ही लोकतंत्र समर्थकों पर बर्बरता शुरू हो गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगाने पर एक नागरिक पर 3 जूलाई को नए सुरक्षा कानून के तहत अलगाववाद और आतंकवाद को उकसाने का आरोप लगाया गया है। वह चीनी कानून का पहला शिकार था। इसके कुछ दिन बाद मार्च में शामिल हुए 370 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हांगकांग की सरकार ने स्‍पष्‍ट किया था कि 'स्वतंत्र हांगकांग' के नारा गैरकानूनी है। इस दौरान सरकार ने कहा था कि नारा नए कानून के तहत अलगाववाद को दर्शाता है।

क्‍या है चीन का राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून 

चीनी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1 जूलाई को हांगकांग में लागू किया गया। इसके तहत स्थानीय और चीनी अधिकारियों की शक्तियों को व्यापक रूप से जांच, मुकदमा चलाने और दंडित करने वालों को नियमों को और व्यापक बना दिया गया। चीनी कानून के मुताबिक विदेशी शक्तियों के साथ अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और मिलीभगत का अपराधीकरण किया गया है। चीन का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हांगकांग में सर्वोच्‍च कानून होगा। इस पर वहां की स्थानीय सरकार का कोई नियत्रंण नहीं होगा। राज्य के अधिकारी इस कानून को लेकर किसी रोल में नहीं होंगे। इस कानून में आतंकवाद को नई तरीके से परिभाषित करने की कोशिश की गई है। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक उद्देश्यों के चलते दवाब बनाने के लिए किए गए प्रदर्शनों में सार्वजनिक संपत्ति को अगर नुकसान पहुंचाया जाता है तो इस काम को आतंकवाद की श्रेणी में रखा गया है।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.