Move to Jagran APP

चाय बेचने वाले के बेटे का चौथी बार UNGA को संबोधित करना भारतीय लोकतंत्र की ताकत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विविधता हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं सैकड़ों बोलियां हैं अलग-अलग रहन सहन खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:21 PM (IST)
चाय बेचने वाले के बेटे का चौथी बार UNGA को संबोधित करना भारतीय लोकतंत्र की ताकत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महसभा को संबोधित करते हुए कहा

न्‍यूयार्क, एजेंसी। पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विविधता ही हमारे मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। यह ऐसा देश है जहां दर्जनों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां, अलग-अलग जीवनशैली और खानपान है। यह जीवंत लोकतंत्र का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा, 'हमारे लोकतंत्र की ताकत इस तथ्य से प्रदर्शित होती है कि एक छोटा लड़का जो कभी रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान पर अपने पिता की मदद करता था, आज भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर चौथी बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहा है। मैं जल्द ही सरकार के मुखिया के रूप में अपने देशवासियों की सेवा करने के 20 साल पूरा करूंगा। पहले, गुजरात के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के रूप में और फिर पिछले सात वर्षो से प्रधानमंत्री के रूप में। उन्‍होंने कहा कि पिछले 7 साल में 43 करोड़ लोगों को बैंकिंग सेवा का लाभ मिला। भारत में पहली बार 6 लाख गांवों की ड्रोन मैपिंग हो रही है। भारत आगे बढ़ता है तो दुनिया आगे बढ़ती है।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने कहा कि आज 'एकात्म मानव दर्शन' के प्रस्तावक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है, जिसका अर्थ है अभिन्न मानवतावाद या एक साथ ली गई विकास यात्रा, स्वयं से ब्रह्मांड तक विस्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की हमारी हजारों वर्षों की महान परंपरा रही है। इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आज़ादी के 75 वें साल में प्रवेश किया।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रदूषित पानी, भारत ही नहीं पूरे विश्व और खासकर गरीब और विकासशील देशों की बहुत बड़ी समस्या है। भारत में इस चुनौती से निपटने के लिए हम 17 करोड़ से अधिक घरों तक, पाइप से साफ पानी पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान चला रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.