Move to Jagran APP

Gun Culture in America: नार्वे फिनलैंड में अमेरिका जितने लोगों के पास बंदूकें लेकिन अपराध दर फिर भी कम, जानें वजह

अमेरिका में गन कल्‍चर ने पुलिस प्रशासन की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। प्रशासन की ओर से गन कल्‍चर के कारण हो रही हिंसक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास विफल साबित हुए हैं। पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 12:46 AM (IST)
Gun Culture in America: नार्वे फिनलैंड में अमेरिका जितने लोगों के पास बंदूकें लेकिन अपराध दर फिर भी कम, जानें वजह
टेक्सस के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना ने अमेरिका को सन्‍न कर दिया है। (File Phto)

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। अमेरिका के टेक्सस के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना ने अमेरिका में नियंत्रण से बाहर जा रहे गन कल्चर को दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। इस घटना में 18 वर्षीय युवक ने 19 बच्चों समेत 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना ने इस बारे में सोचने को मजबूर कर देती है कि अन्य देशों की तुलना में अमेरिका में बंदूक से छात्रों की हत्या की दर इतनी अधिक क्यों है।

loksabha election banner

बंदूक नियंत्रण प्रणाली

अमेरिका में हाल के वर्षों में बंदूक के स्वामित्व को नियंत्रित किए बिना स्कूल कालेज सहित अन्य स्थानों पर बंदूक हिंसा में कमी लाने के प्रयास किए गए हैं जो पूरी तरह से विफल साबित हुए।

सामाजिक एकता का अभाव

शोधकर्ताओं ने पाया है कि उच्च स्तर की सामाजिक एकता, कम अपराध दर और पुलिस व सामाजिक संस्थाओं में बड़े पैमाने पर विश्वास गोलीबारी की घटनाओं में कमी लाने में कारगर होते हैं। अमेरिका में बढ़ती बंदूक हिंसा की घटनाएं अमेरिका में सामाजिक एकता का अभाव और पुलिस के प्रति बढ़ते अविश्वास को दर्शा रही है।

क्या ज्यादा बंदूक स्वामित्व वाले राष्ट्रों में ही होती है ज्यादा बंदूक हिंसा

अंतरराष्ट्रीय शोध ने राष्ट्रीय बंदूक कानूनों, बंदूक के स्वामित्व की दरों और बंदूक हिंसा दर की तुलना की है। इसमें यह पता चला कि यूरोपीय देश जो बंदूक रखने वाले लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका के बराबर खड़े हैं, वह देश गन वायलेंस के मामले में सबसे सुरक्षित हैं। इन राष्ट्रों में फिनलैंड और नार्वे शामिल हैं।

हर दो घंटे में जाती है एक बच्चे की जान

अमेरिका के स्वतंत्र गैर लाभकारी संगठन 'चिल्ड्रेंस डिफेंस फंड' ने दावा किया है कि अमेरिका में बच्चों की मौतों के पीछे गन कल्चर मुख्य वजह है। अमेरिका में प्रतिदिन बच्चों को निशाना बनाकर नौ गोलीबारी की घटना घटती है जिसमे हर दो घंटे छत्तीस मिनट में एक बच्चा अपनी जान गंवाता है।

अमेरिका में बंदूक से मारे गए बच्चों की संख्या 36 गुना अधिक

गन कल्चर अमीर राष्ट्रों में ही अधिक फलता फुलता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल आफ मेडिसिन द्वारा हाल ही में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार कई उच्च आय वाले देश जैसे की आस्टि्रया, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, इंग्लैंड और वेल्स की तुलना में अमेरिका में बंदूक से मारे गए बच्चों की संख्या 36 गुना अधिक है। यही नहीं बंदूक हिंसा से मृत्यु दर के मामले में दक्षिण अफ्रीका, जमैका और होंडुरास जैसे गरीब राष्ट्रों की स्थिति भी अमेरिका से बेहतर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.