अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर महज 48 घंटे में इतने अवैध प्रवासी गिरफ्तार
अमेरिका के एरिजोना प्रांत से लगती मेक्सिको सीमा पर 48 घंटे के भीतर 600 से ज्यादा अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।
By TaniskEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका के एरिजोना प्रांत से लगती मेक्सिको सीमा पर 48 घंटे के भीतर कस्टम और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के अधिकारियों ने 600 से ज्यादा अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बिना किसी दस्तावेज के अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इनका संबंध उन समूह से नहीं है जो लैटिन अमेरिकी देशों से अमेरिका की और बढ़ रहा है।
सीबीपी ने गुरुवार को कहा कि सोमवार से मंगलवार तक चले विभिन्न अभियानों में 654 अवैध प्रवासियों ने खुद ही समर्पण कर दिया। इन्होंने गैर-कानूनी तरीके से सैन लुईस सीमा पार की थी।
एक अन्य घटना में लैटिन अमेरिकी देशों से आए 55 लोगों के एक समूह ने सोमवार रात करीब 8.30 बजे काउंटी नौवीं स्ट्रीट के पास सीमा अधिकारियों के पास समर्पण कर दिया। बता दें कि गत हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए नियमों की घोषणा की थी। ये नियम गैर-कानूनी ढंग से देश में प्रवेश पर लगाम लगाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें