कमला हैरिस और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस कल होंगे आमने-सामने, जानें क्या कहते हैं विश्लेषक
उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और डेमोक्रेटिक चैलेंजर सीनेटर कमला हैरिस आमने-सामने होंगे। यूएस में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल यानी बुधवार को यह बहस होग। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानें क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक।
वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और डेमोक्रेटिक चैलेंजर सीनेटर कमला हैरिस के बीच यानी बुधवार को डिबेट होगी। इस डिबेट का आयोजन अमेरिका राज्य यूटा (Utah)की साल लेक सिटी (Sal Lake City)में किया गया है। इस डिबेट लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा कि कोई भारतीय मूल का व्यक्ति उपराष्ट्रपति की बहस मंच पर करेंगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 55 वर्षीय कमला हैरिस बहुत ही आक्रामक हैं। वही आसानी से उप-राष्ट्रपति पेंस पर भारी पडेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन को ट्रंप से आगे ले जाने में यह महत्वपू्ण बहस होगी। कुछ ही दिनों पहले बिडने ने डबल डिजिट से ट्रंप पर बढ़त बनाई थी। हालांकि ट्रंप का चुनावी अभियान का मानना है कि इस बहस में पेंस शानदार प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने पर यह कयास लगा जा रहे थे पेंस अस्यायी रुप से ट्रंप का कामकाज संभालेंगे।
वाशिंगटन ब्यूरो चीफ, यूएसए टुडे की पत्रकार सुसान पेज ने बताया कि पेंस और हैरिस दोनों बहस के लिए तैयार है। बता दें कि इस बहस का संचालन भी यही पत्रकार करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बहस 9 सेगमेंट में होगा। दोनों को अपनी बात रखने के लिए 10 मिनट दिए जाएंगे। संचालनकर्ता शुरुआत में दोनों से ओपनिंग प्रश्न करेगा। इसके बाद दोनों के पास अपनी बात रखने के लिए 2 मिनट होंगे। रिपोर्ट में बताया कि संचालनकर्ता दोनों के बीच हो रही बहस का संतुलन बनाए रखेंगी। वहीं पेंस ने बताया कि वह इस उपराष्ट्रपति की बहस के लिए काफी उत्सुक हैं।वहीं हैरिस पहले से ही यूटा में मौजूद हैं। रविवार को हैरिस ने कई स्मारक स्थानों का दौरा किया।
बता दें कि अमेरिका पूरी दुनिया सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां के प्रमुख डोनाल्ड ट्रंप भी संक्रमित हो चुके हैं। आज उन्हें अस्पताल से वापस व्हाइट हाउस शिफ्ट किया गया है।