Move to Jagran APP

CAA के समर्थन में शिकागो में भारतीय प्रवासी सदस्यों का प्रदर्शन

शनिवार को कानून को शिकागो में भारतीय प्रवासियों के सदस्य इस कानून के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आए।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:26 AM (IST)
CAA के समर्थन में शिकागो में भारतीय प्रवासी सदस्यों का प्रदर्शन
CAA के समर्थन में शिकागो में भारतीय प्रवासी सदस्यों का प्रदर्शन

शिकागो, एएनआइ। संयु्क्त राष्ट्र अमिरेका के शिकागो शहर में कई लोग नागरिकात संशोधन कानून 2019 के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को कानून को शिकागो में भारतीय प्रवासियों के सदस्य इस कानून के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आए। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने से इस कानून को लेकर भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कई हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं।

loksabha election banner

न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी हुआ था प्रदर्शन

इससे पहले न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग उतर आए थे। ये लोग CAA को लेकरगलत सूचनाओं और मिथकों को दूर करने के लिए रैलियां कर रहे थे। इन लोगों ने अपना हाथों में नागरिकता कानून के समर्थन में बैनर लिए हुए थे। इन बैनरों पर सीएए मानवाधिकार के लिए है, इंडियन अमेरिकन सीएए का समर्थन करते हैं, हम नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हैं, हम अल्पसंख्यकों को सम्मान के साथ जीने के अधिकारों का समर्थन करते हैं जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।

कई अमेरिकी शहरों में हुआ CAA और NRC के समर्थन में प्रदर्शन

बता दें कि कई अमेरिकी शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकयों ने प्रदर्शन किया था। 20 दिसंबर, 2019 को ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद 22 दिसंबर, 2019 को डबलिन, ओहियो और उत्तर कैरोलिना में सीएए के समर्थन में रैलियां आयोजित की थीं। इस दौरान आयोजकों ने जानकारी दी थी कि आने वाले दिनों में शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क सिटी, वॉशिंगटन डीसी, अटलांटा, सैनजोस समेत कई स्थानों पर भी प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर कैरोलिना में आयोजित रैली के दौरान 70 से ज्यादा प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान रैली के आयोजक विनीत गोयल ने इस बारे में कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर इस्लामिक और वामपंथी संगठनों में फैले भय को दूर करने के लिए रैली का आयोजन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.