Move to Jagran APP

मंगल ग्रह पर 'Perseverance' रोवर पहली बार 21 फीट चला, मिट्टी पर दिखे निशान: देखें- VIDEO

NASA की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक रोवर ने अपने अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। साथ ही छह पहियों वाला रोवर गुरुवार को 33 मिनट में 6.5 मीटर यानी 21.3 फीट आगे चला।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 12:09 PM (IST)
मंगल ग्रह पर 'Perseverance' रोवर पहली बार 21 फीट चला, मिट्टी पर दिखे निशान: देखें- VIDEO
मंगल ग्रह पर 'Perseverance' रोवर पहली बार 21 फीट चला, मिट्टी पर दिखे निशान: देखें- VIDEO

वाशिंगटन, जेएनएन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के जरिए मंगल ग्रह पर भेजे गए पर्सवियरेंस रोवर (Perseverance rover) 4 मार्च, 2021 को पहली बार अपनी लैंडिंग वाली जगह से सफलतापूर्वक आगे बढ़ा है।  NASA की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, रोवर ने अपने अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। साथ ही छह पहियों वाला रोवर गुरुवार को 33 मिनट में 6.5 मीटर यानी 21.3 फीट आगे चला। 

loksabha election banner

नासा की मानें तो रोवर चार मीटर आगे बढ़ा, फिर वहां से 150 डिग्री पर बाएं मुड़ा और फिर 2.5 मीटर पीछे आया आ गया। इस दौरान उसके पहियों के निशान मंगल ग्रह की सतह पर दर्ज भी हो गए हैं। नासा ने इसका वीडियो भी जारी किया है। 

कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में पर्सवियरेंस की गतिशीलता का परीक्षण करने वाली इंजीनियर अनीस ज़रीफ़ियन ने की माने तो "पर्सविरयरेन्स के टायर को किक और उसे बाहर घुमाने का यह हमारा पहला मौका था। ज़रीफ़ियन  ने बताया कि परीक्षण अभियान 'अविश्वसनीय रूप' से बहुत सफतलापूर्वक  बढ़ा और  मिशन को पूरा करने वाली टीम के लिए यह बहुत बड़ा 'मील का पत्थर' साबित हुआ है। 

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही हम लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं, यह तो अभी शुरुआत है। NASA की तरफ से दिए गय बयान में कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार को रोवर लंबी ड्राइव पर निकलेगा। उन्होंने कहा कि रोवर रोज 200 मीटर की दूरी तय कर सकता है, जो पृथ्वी पर एक दिन की तुलना में थोड़ा लंबा है। बता दें कि 18-19 फरवरी की मध्यरात्रि में रोवर मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करने के लिए सफलतापूर्वक उतरा था।  नासा ने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर यह अबतक की सबसे सटीक लैंडिंग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.