Move to Jagran APP

व्हाइट हाउस व ट्रंप टावर पर हमले की साजिश रचने का आरोप व्यक्ति ने किया स्वीकार

अमेरिका में व्हाइट हाउस व ट्रंप टावर पर पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप एक व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया है। 34 वर्षीय क्रिस्टोफर सीन मैथ्यूज ने स्वीकार किया है कि जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर साजिश रची थी।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:10 AM (IST)
व्हाइट हाउस व ट्रंप टावर पर हमले की साजिश रचने का आरोप व्यक्ति ने किया स्वीकार
अमेरिका में राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस ।

सैन एंटेनियो, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस और ट्रंप टावर समेत कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रभावित होकर हमलों की साजिश रचने का आरोप साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया। संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 34 वर्षीय क्रिस्टोफर सीन मैथ्यूज ने सैन एंटोनियो में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज के समक्ष सुनवाई में आंतकी संगठन आइएस को सामान मुहैया कराने के लिए साजिश रचने का अपराध कबूला।

loksabha election banner

मैथ्यूज ने स्वीकारा कि वह टेक्सास के जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर मई 2019 से देश व विदेश में हमलों के लिए आंतकी संगठन में और लोगों को भर्ती कराने और बम बनाने की जानकारी साझा करने की साजिश रड रहा था। दोनों के इस मामले में 14 अक्टूबर को दोषी ठहराया गया था। मैथ्यूज को अगले साल चार मार्च को सजा सुनाई जाएगी। उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। फिलहाल वह संघीय हिरासत में रहेगा। मोलिना इस वक्त पुलिस हिरासत में है। दोषी पाए जाने पर 40 साल जेल की सजा हो सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.