Japan के नए पर्यावरण मंत्री बोले, Climate Change के खिलाफ लड़ाई को मजेदार बनाने की जरूरत
जापान के नए पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोईज़ुमी ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन (climate change) के खिलाफ लड़ाई को मजेदार और सेक्सी बनाने की जरूरत है। इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। जापान के नए पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोईज़ुमी ने कहा है कि वह जलवायु परिवर्तन (climate change) के खिलाफ लड़ाई को मजेदार और सेक्सी बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में युवाओं को भागीदारी बढ़ेगी और भविष्य में कोयले पर देश की निर्भरता में कमी आएगी।
कोईज़ुमी ने यह बात न्यूयॉर्क में एक संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कही। उन्होंने इस दौरान कहा 'हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में ज़्यादा सशक्त देश के तौर पर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को मजेदार बनाने की जरूरत
कोइज़ुमी ने न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'राजनीति में बहुत सारे मुद्दे कभी-कभी उबाऊ लगते हैं। जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे से निपटने के हमें इस लड़ाई को मजेदार, कूल और सेक्सी बनाने की जरूरत है।
शक्तिशाली देश के रूप में योगदान देने को तैयार
उन्होंने कहा, 'हम एक कार्बन मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक शक्तिशाली देश के रूप में योगदान करने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि टोक्यो में लाखों जापानी छात्र और युवा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए सरकार की विफलता पर शुक्रवार को सड़क पर उतरे।ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन पिछले साल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
तीसरे सबसे युवा विधायक
एक उभरते हुए सितारे के तौर पर देखे जाने वाले 38 वर्षीय शिंजिरो कोईज़ुमी विश्व युद्ध के बाद के दो जापानी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले तीसरे सबसे युवा विधायक हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंत्रीमंडल में इस महीने फेरबदल की घोषणा की।
फिगरेस ने किया था आमंत्रित
करिश्माई पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी के बेटे शिंजिरो कोईज़ुमी को जापान मतदाता काफी पसंद करते हैं। वे उन्हें अगले पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। वह ग्लोबल वार्मिंग पर अंकुश लगाने के लिए 2015 पेरिस समझौते के आर्किटेक्ट क्रिस्टियाना फिगरेस के साथ बोल रहे थे। फिगरेस ने उन्हें एशिया में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश में तेजी लाने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों और बैंकों से मिलने के लिए आमंत्रित किया था।