Move to Jagran APP

US Election Results 2020 : भारतीय मूल की कमला हैरिस ने रचा इतिहास, उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला

। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के सबसे बड़ी पदभार संभालेंगी।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 07:48 AM (IST)
US Election Results 2020 : भारतीय मूल की कमला हैरिस ने रचा इतिहास, उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला
डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली हैं

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों से परदा उठ गया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद वाला पदभार संभालेंगी।

loksabha election banner

अमेरिकी चुनाव परिणामों से परदा उठने के बाद कमला हैरिस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है, जिसपर खुद को उन्होंने अमेरिका का उपराष्ट्रपति लिख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने हैं। यह अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा के बारे में है। हमारे आगे बहुत काम है। आइयें शुरू करें।

बता दें कि सन 1964 में ऑकलैंड में कमला हैरिस का जन्म हुआ था। इनकी मां का नाम श्यामला गोपालन और पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस थे। इनके पिता स्तन कैंसर वैज्ञानिक जो कि जमैकाई मूल के थे। हैरिस ने 1998 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से हैरिस ने कानूनी की पढ़ाई की है। साल 2003 में हैरिस को सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था। यहां भी उन्होंने अपने शुरुआती राजनीति में कारनामा कर दिया था। उन्हें कैलिफोर्निया की अ़टॉर्नी जनरल चुना गया था।

गौरतलब है कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं। अमेरिका में शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी इसके साथ ही हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.