Move to Jagran APP

भारत-पाकिस्तान की लड़कियों ने सात जन्मों के लिए थामा एक-दूजे का हाथ, पढ़ें इनकी दिलचस्प Love Story

भारत-पाकिस्तान की दो लड़कियों ने जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। इस लेस्बियन कपल ने अमेरिका में शादी रचा ली है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 01:54 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 09:18 PM (IST)
भारत-पाकिस्तान की लड़कियों ने सात जन्मों के लिए थामा एक-दूजे का हाथ, पढ़ें इनकी दिलचस्प Love Story
भारत-पाकिस्तान की लड़कियों ने सात जन्मों के लिए थामा एक-दूजे का हाथ, पढ़ें इनकी दिलचस्प Love Story

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड की एक फिल्म का डॉयलॉग याद है आपको जिसमें शाहरुख खान कहते हैं, 'अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है।' ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसमें प्यार ने ना धर्म देखा ना देश और ना ही जेंडर। 

loksabha election banner

कहानी है भारत-पाकिस्तान के लेस्बियन कपल बियांका (Bianca) और सायमा (saima) की। जिन्होंने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। दरअसल, इन दोनों ने  कैलीफोर्निया (California) में शादी कर ली है। इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। लोग इनकी तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात 
खबरों के अनुसार बियांका मायली भारतीय मूल की कोलंबियाई ईसाई नागरिक हैं। बियांका की मुलाकात अमेरिका में पाकिस्तानी मुस्लिम सायमा से एक कार्यक्रम के दौरान हुई और यहीं से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी। जब इस लेसबियन कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया तो उन्होंने अपनी-अपनी संस्कृतियों को जोड़कर और पारंपरिक तरह से समारोहों को आयोजित करके इसे भव्य बना दिया। 

   

बेहद खूबसूरत लग रही थी बियांका
बियांका अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंनें हल्के रंग की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर चार चांद सोने की कढ़ाई ने लगा दिए। बियांका की ज्वैलरी भी काफी ट्रेंडी थी। उनके मोती का हार अंगूठी, मांग टीका सोने की चूड़ियां सबकुछ एकदम अनोखा और सुंदर था। इन सभी ज्वैलरी के साथ मोती के कड़े ने बियांका के लुक को पूरा किया। इस दिन को खास बनाने के लिए डिजाइनर बिलाल हुसैन काज़िमोव ने जोड़ा डिजाइन किया था। 

   

कुछ इस तरह सजी दूसरी दुल्हन सायमा 
वहीं दूसरी ओर सायमा ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी। जिसपर गोल्ड और रंग बिरंगी कारीगरी हुई थी। सायमा की शेरवानी भी बिलाल हुसैन ने ही डिजाइन की थी। सायमा ने इसके साथ एक स्टोल और मोतियों की माला पहनी हुई थी। 

घराती और बराती दोनों पहुंचे 
शादी में दोनों के सगे संबंधी और दोस्त भी शामिल हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। 

दोनों की मेहंदी की रस्म भी की गई, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन दोनों की शादी सीमाओं के पीछे प्यार का एक अच्छा उदाहरण पेश कर रही है।

ये भी पढ़ें : भारत- पाकिस्तान की दो लड़कियां दे बैठीं एक-दूजे को दिल, इंटरनेट पर धमाल मचा रही इनकी love story

ये भी पढ़ें : अमेरिका की गोरी मैम हुई 'अंबरसरी मुंडे' की दीवानी, मैकेनिक के प्‍यार की डोर में बंधी यूं चली आई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.