अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक भारतीय ने किया आत्मदाह
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के नजदीक एक भारतीय अर्णव गुप्ता (33) ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 08:50 PM (IST)
वाशिंगटन, प्रेट्र । अमेरिकी राष्ट्रपति भवन 'व्हाइट हाउस' के नजदीक एक भारतीय अर्णव गुप्ता (33) ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
मैरीलैंड के बेथेस्डा में रहने वाले अर्णव ने व्हाइट हाउस के नजदीक बने 52 एकड़ के सार्वजनिक पार्क इलिप्स में बुधवार दोपहर करीब 12.20 बजे खुद को आग लगाई। आग पर काबू पाते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
पुलिस ने बताया कि अर्णव के परिजनों ने बुधवार सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की थी। परिजनों ने उन्हें आखिरी बार बुधवार सुबह 9.20 बजे देखा था। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में लोगों की मदद लेने के लिए नोटिस जारी किया था। वाशिंगटन डीसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें