अमेरिका में साइबर अपराध में भारतवंशी समेत तीन को सजा
तीनों ने ऐसा मैलवेयर बनाया था जिसने अमेरिका के एक लाख से ज्यादा कंप्यूटरों को प्रभावित किया था।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:58 PM (IST)
न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका के लुसियाना प्रांत की एक अदालत ने साइबर अपराध में भारतीय मूल के पारस झा (22) समेत तीन युवकों को पांच साल तक निगरानी में रखने और ढाई हजार घंटे की सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई है। उन पर एक लाख 27 हजार डॉलर (करीब 92 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।
सजा के तौर पर पारस, जोसिआ व्हाइट (21) और डेल्टन नॉर्मन (22) को संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को साइबर अपराध व सुरक्षा मामलों में सहयोग करना होगा। तीनों ने ऐसा मैलवेयर बनाया था जिसने अमेरिका के एक लाख से ज्यादा कंप्यूटरों को प्रभावित किया था।
पिछले साल दिसंबर में अलास्का की जिला अदालत ने तीनों को कंप्यूटर फ्राड एंड एब्यूज एक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया था। पारस और नॉर्मन इससे पहले भी दो अन्य मामलों में दोषी पाए गए थे। वर्ष 2016 में बोटनेट नामक मैलवेयर बनाने के बाद वे संघीय जांच एजेंसी की नजर में आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें