Move to Jagran APP

अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपित भारतवंशी डॉक्टर 50 करोड़ के बांड पर छूटे

बोथरा सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के लिए चंदा जुटाने वाले प्रमुख लोगों में हैं। उन्होंने भारत में भी कई जगहों पर निवेश किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:56 PM (IST)
अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपित भारतवंशी डॉक्टर 50 करोड़ के बांड पर छूटे
अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपित भारतवंशी डॉक्टर 50 करोड़ के बांड पर छूटे

ह्यूस्टन, प्रेट्र। अमेरिका में स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी धोखाधड़ी के आरोपित भारतवंशी डॉक्टर राजेंद्र बोथरा को 70 लाख डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड बांड पर रिहा कर दिया गया है। पद्मश्री से सम्मानित बोथरा पांच अन्य डॉक्टरों के साथ 46.4 करोड़ डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में आरोपित हैं।

loksabha election banner

अमेरिकी सरकार के अनुसार, इस धोखाधड़ी की वजह से देश में दवाओं के ओवरडोज से मरने वालों की संख्या बढ़ी थी। बोथरा को पिछले महीने हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों को आशंका है कि बोथरा ने बड़ी रकम छुपा रखी है जिसके इस्तेमाल से वह भारत फरार हो सकते हैं। इसके बावजूद जज ने उन्हें बांड पर छोड़ दिया। उन पर हालांकि निगरानी रखने और उनकी संपत्तियों का पता लगाने का आदेश दिया गया है। उनकी पत्नी और बेटी का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।

बोथरा सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के लिए चंदा जुटाने वाले प्रमुख लोगों में हैं। उन्होंने भारत में भी कई जगहों पर निवेश किया है। कॉलेजों में व्याख्यान देने और जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए वह भारत आते रहे हैं। उन्होंने नर्गिस दत्त फाउंडेशन के साथ भी काम किया है। महाराष्ट्र के लातूर में अस्पताल बनाने में भी उन्होंने योगदान दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.