हार्वर्ड छात्र संगठन की अध्यक्ष चुनी गईं भारतवंशी छात्रा श्रुति पलानीअप्पन
श्रुति पलानीअप्पन को प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन का अध्यक्ष चुना गया है।
By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 03:31 PM (IST)
वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में भारतवंशी छात्रा श्रुति पलानीअप्पन को प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। श्रुति के माता-पिता चेन्नई के रहने वाले हैं। वे साल 1992 में अमेरिका जाकर बस गए थे।
20 वर्षीय श्रुति को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर जूलिया हुसा निर्वाचित हुई हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर श्रुति ने कहा कि सबसे पहले काउंसिल और छात्रों के बीच संवाद को बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा।
श्रुति और जूलिया लंबे समय से अंडरग्रेजुएट काउंसिल की सदस्य हैं। इस चुनाव में उनका अभियान 'हार्वर्ड को घर बनाएं' नारे पर केंद्रित था। दोनों क्रमश: निवर्तमान अध्यक्ष कैथरीन एल झांग और उपाध्यक्ष निकोलस डी बाउचर की जगह लेंगी। श्रुति इस समय काउंसिल की शिक्षा समिति की अध्यक्ष हैं। पलानीअप्पन जुलाई 2016 में फिलाडेल्फिया में हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में सबसे युवा प्रतिनिधि थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें