Move to Jagran APP

देश की मदद को आए अमेरिका में रहने वाले भारतीय फिजिशियन, भेज रहे मदद

हाल ही में अमेरिका में गठित भारतीय फिजिशियनों के संघ (FIPA) ने कोविड-19 संकट से जूझ रहे अपने देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस क्रम में वे देश के विभिन्न राज्यों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 09:29 AM (IST)
देश की मदद को आए अमेरिका में रहने वाले भारतीय फिजिशियन, भेज रहे मदद
देश की मदद को आए अमेरिका में रहने वाले भारतीय फिजिशियन

वाशिंगटन, प्रेट्र। महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के चपेट में आए भारत को इस संकट की घड़ी में की मदद को दुनिया के कई देश आगे आए हैं। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों का भी समूह है जो अपने देश को संकट में नहीं देख सकता। कोरोना वायरस से संक्रमित पीड़ितों के लिए भारतीय अमेरिकी फिजिशियन डॉक्टरों के समूह की ओर से 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजा गया है। हाल ही में गठित भारतीय फिजिशियनों के संघ (FIPA) ने शुक्रवार को बताया कि 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहले ही खरीदा जा चुका है और इसमें से 450 कंसंट्रेटर अहमदाबाद पहुंच भी गए, 325 दिल्ली के लिए जा रहे हैं और 300 कंसंट्रेटर मुंबई जाएंगे। 

prime article banner

 FIPA के अध्यक्ष डॉक्टर राज भयानी (DR Raj Bhayani) ने कहा, 'ये यूनिट स्थानीय भारतीय पार्टनरों, अस्पतालों, अस्थायी तौर पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों की ओर से रिसीव किया जाएगा। यहां से ये भारत के सुदूर इलाकों में भी पहुंचाया जाएगा।' उन्होंने आगे बताया कि और भी 3,500 यूनिट को भेजा जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए FIPA ने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया है। साथ ही विमानन मंत्रालय और एयर इंडिया इस काम में मदद के लिए तैयार है। इसके अलावा Iowa के सहगल फाउंडेशन की ओर से भी देश के सुदूर इलाकों में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है की महामारी की दूसरी लहर ने देश में अपना घातक रूप ले लिया है। बीते 24 घंटों में 4 लाख से अधिक नये मामले दर्ज किए गए और पहली बार 4 हजार से अधिक मौत के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में आए नए मामलों की संख्या 401078 दर्ज की गई है और 4187 मौतों का आंकड़ा है। वहीं  इस अवधि में  3,18,609 लोग रिकवर हुए और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.