भारतीय मूल की दीपा बनीं न्यूयार्क कोर्ट में सिविल कोर्ट जज
न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने आंबेकर व तीन फैमिली कोर्ट जजों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।
न्यूयार्क (प्रेट्र)। भारतीय-अमेरिकी दीपा आंबेकर को न्यूयार्क सिटी के सिविल कोर्ट में अंतरिम जज के तौर पर नियुक्त किया गया है। दीपा से पहले चेन्नई की राजा राजेश्वरी इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। सिविल कोर्ट में नियुक्त की गयी 41 वर्षीय आंबेकर क्रिमिनल कोर्ट में अपनी सेवा देंगी। न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने आंबेकर व तीन फैमिली कोर्ट जजों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।
डे ब्लासिओ ने कहा, ‘प्रत्येक न्यूयार्क वासी को उचित न्याय प्राप्त करने का हक है।‘ आंबेकर न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के साथ तीन साल तक सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह कानूनी सहायता संस्था, आपराधिक रक्षा प्रभाग और एक निजी फर्म में मुकदमेबाजी सहयोगी में एक कर्मचारी अटार्नी थीं। उन्हें मिशिगन विश्वविद्यालय से अंडरग्रेजुएट किया और और रूटर लॉ स्कूल से उन्हें कानून डिग्री प्राप्त हुई।
2015 में राजेश्वरी को क्रिमिनल कोर्ट जज नियुक्त किया गया था। वे पहली भारतीय मूल की महिला थीं जिन्हें न्यूयार्क में जज बनने का गौरव मिला। किशोरावस्था में भारत से अमेरिका आयी राजेश्वरी पहले रिचमंड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी के ऑफिस में कार्यरत थीं।