Move to Jagran APP

फलस्तीनी शरणार्थियों एवं संयुक्त राष्ट्र विकास गतिविधियों के लिए भारत देगा 97 करोड़

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार अंजनी कुमार ने भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र विकास गतिविधियों की मदद करता आया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:39 PM (IST)
फलस्तीनी शरणार्थियों एवं संयुक्त राष्ट्र विकास गतिविधियों के लिए भारत देगा 97 करोड़
फलस्तीनी शरणार्थियों एवं संयुक्त राष्ट्र विकास गतिविधियों के लिए भारत देगा 97 करोड़

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की विभिन्न एजेंसियों को विकास गतिविधियों के लिए भारत साल 2020 में कुल 1.35 करोड़ डॉलर (करीब 97 करोड़ रुपये) का योगदान देगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार अंजनी कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प सम्मेलन के दौरान यह एलान किया।

loksabha election banner

कुमार ने कहा कि भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र विकास गतिविधियों की मदद करता आया है। उन्होंने बताया कि फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए 50 लाख डॉलर यूएन की राहत व निर्माण एजेंसी को जबकि 45 लाख डॉलर संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रमों के लिए दिए जाएंगे।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 19.2 लाख डॉलर, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के लिए नौ लाख डॉलर, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के लिए पांच लाख डॉलर और संयुक्त राष्ट्र स्वैच्छिक निधि के लिए दो लाख डॉलर दिए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के संकल्प सम्मेलन में विकास गतिविधियों के लिए 16 देशों ने 51.6 करोड़ डॉलर के योगदान का वादा किया है। पिछले साल की अपेक्षा यह काफी अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.