Move to Jagran APP

Independence Day 2022: स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर भारत को अंतरिक्ष से भी मिली बधाई, ISRO के योगदान पर भी हुई चर्चा

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS ) से खास संदेश प्राप्त हुआ है। यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भारत की आजादी के 75 साल होने पर बधाई संदेश भेजा है।

By Shashank Shekhar MishraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:02 PM (IST)
Independence Day 2022: स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर भारत को अंतरिक्ष से भी मिली बधाई, ISRO के योगदान पर भी हुई चर्चा
आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत को अंतरिक्ष से भी बधाई मिली है। (फोटो-सोशल मीडिया)

वाशिंगटन, एजेंसियां। आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत को अंतरिक्ष से भी बधाई मिली है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS ) से खास संदेश प्राप्त हुआ है। यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भारत की आजादी के 75 साल होने पर बधाई संदेश भेजा है। संधू ने ट्वीट किया, 'आइएसएस के अंतरिक्ष यात्री सामंथा ने बंधाई संदेश भेजा है। यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, भारतीय एजेंसी इसरो व यूरोपीय एजेंसी ईएसए की सच्ची साझेदारी है।'

loksabha election banner

इसरो ने भी वीडियो संदेश ट्वीट करते हुए नासा व ईएसए को धन्यवाद दिया। यूरोपीय स्पेस एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सामंथा ने अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने में इसरो के योगदान की चर्चा की और उसे आगामी गगनयान मिशन के लिए शुभकामना दी थी। उन्होंने कहा, 'इसरो के साथ साझेदारी प्रगाढ़ करना और साथ मिलकर ब्रह्मांड के रहस्य को जानना हम सभी का उद्देश्य है।'

धरती से 30 किमी दूर अंतरिक्ष के किनारे पर लहराया तिरंगा 

प्रेट्र के अनुसार, चेन्नई के स्पेसकिड्ज नामक संस्थान ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक हीलियम बैलून से जुड़ा तिरंगा अंतरिक्ष के किनारे पर लहराता दिख रहा है। संगठन की सीईओ एस. केसान ने बताया, 'हमने बैलूनसैट को 27 जनवरी को चेन्नई से छोड़ा था। वह करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा रहा है।'

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री राजा ने साझा की आइएसएस में लगे तिरंगे की तस्वीर 

भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने आइएसएस में लगे तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राजा ने ट्वीट किया, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रवासियों की याद आ रही है। अंतरिक्ष केंद्र से मैं रोशनी में नहा रहे अपने प्रवासी पिता के गृहनगर हैदराबाद को देख रहा हूं।

नासा वह जगह है जहां भारतवंशी अमेरिकी रोजाना अलग करते हैं। भारतीय दूतावास के आयोजनों का इंतजार है।' राजा को वर्ष 2017 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री चुना था। उनका जन्म अमेरिका के मिल्वौकी, विस्कांसिन में हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.