Move to Jagran APP

भारत से बाहर स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका में इंडिया डे परेड में शामिल होंगे कमल हासन और श्रुति

इंडिया डे परेड में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 10:57 PM (IST)
भारत से बाहर स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका में इंडिया डे परेड में शामिल होंगे कमल हासन और श्रुति
भारत से बाहर स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका में इंडिया डे परेड में शामिल होंगे कमल हासन और श्रुति

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली इंडिया डे परेड में इस बार अभिनेता कमल हासन और उनकी अभिनेत्री बेटी श्रुति प्रमुख आकर्षण होंगे। 19 अगस्त को होने वाली इस परेड में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विवियन रिच‌र्ड्स भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में 38वीं इंडिया डे परेड का आयोजन करेगा। भारत से बाहर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाला यह सबसे बड़ा आयोजन है। एफआइए के अध्यक्ष सृजल पारेख के अनुसार, 'कमल हासन कार्यक्रम के ग्रैंड मार्शल और श्रुति व रिच‌र्ड्स गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे।

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और गायिका शिबानी कश्यप विशेष मेहमान होंगे। इंडिया डे परेड में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना है।' पारेख ने बताया कि परेड में 30 मार्चिग दलों के साथ भारतीय नृत्यकला बिहू और लावणी का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारत की क्षेत्रीय विविधता को दर्शाएगा। 'वसुधैव कुटुंबकम' परेड का मुख्य संदेश होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.