मडागास्कर में हिंदू मंदिर हॉल का उद्घाटन, विशाल हिंदू मंदिर का निर्माण
मडागास्कर आ बसे 20 हजार से ज्यादा भारतवंशियों में अधिकांश गुजरात के हैं। एक विशाल हिंदू मंदिर का निर्माण चल रहा है जिसके तीन से चार महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है। एक छोटी नौका में यहां आए भारतीयों में से अधिकांश गुजरात के थे।
अंटानानारिवो, एएनआइ। नवरात्र के मौके पर हिंद महासागर में स्थित सबसे बड़े द्वीप देश मडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो में एक विशाल हिंदू मंदिर हॉल का उद्घाटन किया गया है। देश की आबादी 26 लाख है। मडागास्कर आ बसे 20 हजार से ज्यादा भारतवंशियों में अधिकांश गुजरात के हैं। एक विशाल हिंदू मंदिर का निर्माण चल रहा है जिसके तीन से चार महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद अंटानानारिवो में यह पहला हिंदू मंदिर होगा। 18वीं सदी में भारतीय मडागास्कर आए थे। एक छोटी नौका में यहां आए भारतीयों में से अधिकांश गुजरात के थे।
हिंद महासागर में व्यापार में शामिल लोगों ने तब से मडागास्कर में वाणिज्य एवं व्यापार के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके साथ ही भारतवंशियों ने भारत और मडागास्कर के बीच व्यापार बढ़ाने का काम किया है।मडागास्कर में प्रवासी गुजराती पूरे देश में फैले हुए हैं। शनिवार को जिस नए मंदिर हॉल का उद्घाटन किया गया है वह आपसी मुलाकात में मददगार होने के साथ ही सामुदायिक भावना को मजबूती भी देगा।
मानव तस्करी मामले में नौ बांग्लादेशियों समेत 12 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने देह व्यापार के लिए सीमा पार से लड़कियों की तस्करी में शामिल 12 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें नौ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। एजेंसी ने हैदराबाद स्थित विशेष एनआइए अदालत में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी), अनैतिक आवागमन (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया।
पिछले साल 21 सितंबर को हैदराबाद में 10 मानव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पहाड़ीशरीफ पुलिस स्टेशन में आइपीसी और अनैतिक आवागमन (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार लोगों में हैदराबाद के दो भाई भी शामिल थे। एनआइए के प्रवक्ता ने बताया कि इन भाइयों के कब्जे से बांग्लादेश की चार युवतियों को मुक्त कराया गया था। इसके अलावा उनके पास से कई डिजिटल उपकरण, फर्जी भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।