Move to Jagran APP

बढ़ती दखलअंदाजी से संयुक्त राष्ट्र महासभा के महत्व को घटाती जा रही है सुरक्षा परिषद

भारत ने आरोप लगाया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बढ़ती दखलअंदाजी की वजह से संयुक्त राष्ट्र महासभा की महत्ता लगातार घट रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 11:25 PM (IST)
बढ़ती दखलअंदाजी से संयुक्त राष्ट्र महासभा के महत्व को घटाती जा रही है सुरक्षा परिषद
बढ़ती दखलअंदाजी से संयुक्त राष्ट्र महासभा के महत्व को घटाती जा रही है सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत ने आरोप लगाया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बढ़ती दखलअंदाजी की वजह से संयुक्त राष्ट्र महासभा की महत्ता लगातार घट रही है। इसकी वजह से शांति और सुरक्षा जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खतरा मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को पुनर्विकसित करने के कार्यसमूह में मंगलवार को भारत की तरफ से राजदूत के नागराज नायडू ने अपनी बात रखते हुए यह कहा। नायडू संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई उप राजदूत हैं।

loksabha election banner

भारत ने आगे कहा कि इस बदलाव के लिए महासभा के सदस्य देश जिम्मेदार हैं। सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय जगत के प्रमुख मुद्दों को उठाने की जगह औपचारिक कार्यो में व्यस्त रहते हैं। उन्होनें बताया कि महासभा संयुक्त राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है जिसके सदस्य देशों की संख्या सबसे ज्यादा है। वर्तमान में 193 देश संयुक्त राष्ट्र सभा के सदस्य हैं।

भारत ने कहा कि वर्तमान समय में शांति और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और स्थाई विकास जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र महासभा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.