Move to Jagran APP

ब्राजील : हाई सिक्योरिटी जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 92 कैदी फरार

उत्तर पूर्वी ब्राजील की एक हाई सिक्योरिटी सुरक्षा जेल पर भारी हथियार और गोला बारूद से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 12:35 PM (IST)
ब्राजील : हाई सिक्योरिटी जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 92 कैदी फरार
ब्राजील : हाई सिक्योरिटी जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 92 कैदी फरार

साओ पाउलो (एजेंसी)। उत्तर पूर्वी ब्राजील की एक हाई सिक्योरिटी सुरक्षा जेल पर भारी हथियार और गोला बारूद से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि जेल से करीब 92 कैदी फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर करीब 20 की संख्या में थे, जो चार वाहनों में सवार होकर आए थे। जिन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने रोमू गोंकाल्व एब्रेंटिस जेल के गेट को विस्फोटकों का इस्तेमाल करके उड़ा दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। बता दें कि परेबा जेल 680 कैदियों के साथ अधिकतम सुरक्षा के साथ ब्राजील की परेबा राज्य की राजधानी जुओ पसुआ में स्थित है।

loksabha election banner

अधिकारी ने बताया, 'हथियारों से लैस हमलावरों ने पहले जेल के मेन गेट को खटखटाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोपहर तक फरार 92 कैदियों में से 41 को पकड़ लिया गया है। जेल तोड़ने की इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने राज्य की राजधानी को सील कर दिया था। सावधानी के चलते स्कूलों व चिकित्सा केंद्रों को भी बंद कर दिया गया।

नाकेबंदी के चलते अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों से 41 कैदियों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने कहा कि खोज में एक हजार से अधिक पुलिस अधिकारी लगे हुए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जेल आबादी है। जहां जेलों की क्षमता के अनुसार, कैदियों की संख्या दोगुनी है। वर्ष 2016 में ब्राजील में 368,049 कैदियों का अनुमान लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.