Coronavirus Death Toll: दुनिया भर में मौत का आंकड़ा 6.5 लाख के पार, पहली बार चीन में आया था मामला
Corornavirus Death Toll पिछले साल के अंत में चीन से शुरू हुए नॉवेल कोरोना वायरस ने अब तक पूरी दुनिया में 1 लाख 64 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है।
वाशिंगटन, आइएएनएस। Corornavirus Death Toll: घातक नॉवेल कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में न तो कमी आई है और न ही कोई स्थिरता। रोज नए मामलों के आने का बुरा दौर जारी है और इस क्रम में अब तक दुनिया भर में कुल संक्रमण के मामले 1 करोड़ 64 लाख के पार चले गए हैं। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6 लाख 52 हजार से अधिक है। यह डाटा अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किया है।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा नियमित तौर पर संक्रमण के आंकड़े जारी किए जाते हैं। मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया में घातक वायरस का सफर अनवरत चालू है। दुनिया के तमाम देशों में संक्रमण के मामले अभी तक 1 करोड़ 64 लाख 7 हजार 3सौ 10 है और मरने वालों का आंकड़ा 6 लाख 52 हजार 4 सौ 59 है।
US में संक्रमण का आंकड़ा 42 लाख 87 हजार के पार
हमेशा की तरह अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक संक्रमण वाला देश है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख 87 हजार 9 सौ 74 हो गया है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 48 हजार 9 है। दूसरे स्थान पर ब्राजील में 24 लाख 42 हजार 3 सौ 75 संक्रमण के मामले हैं। यहां अब तक 87 हजार 6 सौ 18 संक्रमण के मामले हैं। तीसरे नंबर पर भारत में 14 लाख 35 हजार 4 सौ 53 संक्रमण के मामले हैं।
इन देशों में 10 लाख से कम है मामले
संक्रमण के मामले में रूस चौथे स्थान पर है। यहां अभी 8 लाख 16 हजार 6 सौ 80 संक्रमण के मामले हैं। दक्षिण अफ्रीका में 4 लाख 52 हजार 5 सौ 29, मेक्सिको में 3 लाख 95 हजार 4 सौ 89, पेरू में 3 लाख 75 हजार 9 सौ 61, चिली में 3 लाख 47 हजार 9 सौ 23, ब्रिटेन में 3 लाख 1 हजार 7 सौ 6, इरान में 2 लाख 93 हजार 6 सौ 6 , पाकिस्तान में 2 लाख 74 हजार 2 सौ 89, स्पेन में 2 लाख 72 हजार 4 सौ 21 मामले हैं।