Move to Jagran APP

Global Covid-19: 2 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित, दुनिया में बढ़ता ही जा रहा आंकड़ा

दुनिया भर में कोविड-19 के कारण फैले संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 20 लाख के पार चला गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 08:54 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 08:54 AM (IST)
Global Covid-19: 2 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित, दुनिया में बढ़ता ही जा रहा आंकड़ा
Global Covid-19: 2 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित, दुनिया में बढ़ता ही जा रहा आंकड़ा

न्यूयार्क, आइएएनएस। वर्ष 2019 जाते-जाते कोरोना वायरस का संकट दुनिया में छोड़कर चला गया और 2020  में तमाम देश इससे जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को इसे महामारी के तौर पर घोषित कर दिया था। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, बुधवार सुबह तक वैश्विक संक्रमण का आंकड़ा  2 करोड़ 20 लाख से अधिक हो गया। 

loksabha election banner

दुनिया भर में संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नवीनतम डाटा के अनुसार, दुनिया भर के देशों से मिले संक्रमितों के आंकड़ों की ओर देखें तो कुल मिलाकर यह 2 करोड़ 20 लाख 46 हजार 1 सौ 35 हो गया है और मरने वालों की संख्या 7 लाख 78 हजार 5 सौ 57 है। इस महामारी के चंगुल में फंसे अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 54 लाख 80 हजार 4 सौ 87  और मरने वालों की संख्या 1 लाख 71 हजार 6 सौ 87 है। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 33 लाख 59 हजार 5 सौ 70 मामले हैं और मरने वालों की संख्या 1 लाख 9 हजार 8 सौ 88 है। तीसरे स्थान पर भारत है जहां अब तक 27 लाख से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।

रूस, दक्षिण अफ्रीका, पेरु, मेक्सिको और कोलंबिया में 4 लाख से अधिक संक्रमण के मामले हैं। इसके अलावा मेक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस में अब तक कोविड-19 के कारण अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 2019 के दिसंबर माह में चीन के वुहान में आया था। इसके बाद यह तेजी से पूरी दुनिया में फैल गया। 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी के तौर पर घोषित कर दिया। रूस ने तो कोविड-19 वैक्सीन 'स्पूतनिक V'भी विकसित करने का दावा किया है जो दुनिया में पहली रजिस्टर्ड वैक्सीन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.