Move to Jagran APP

Global Covid-19 cases: 2 करोड़ 60 लाख के करीब पहुंचा दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा

कोविड-19 की मार झेल रही दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 60 लाख के काफी करीब पहुंच चुका है और इसके कारण मरने वालों की संख्या 8 लाख 61 हजार से अधिक हो गई है।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 09:05 AM (IST)
Global Covid-19 cases: 2 करोड़ 60 लाख के करीब पहुंचा  दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा
Global Covid-19 cases: 2 करोड़ 60 लाख के करीब पहुंचा दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा

वाशिंगटन, एएनआइ। दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 60 लाख के करीब पहुंच चुकी है वहीं इसके कारण मरने वालों की कुल संख्या 8 लाख 61 हजार से अधिक है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के अनुसार, पूरी दुनिया में गुरुवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 59 लाख 34 हजार 4 सौ 66 हो गई और मरने वालों की संख्या 8 लाख 61 हजार 5 सौ 12  है।  

loksabha election banner

शीर्ष पर है अमेरिका में संक्रमण

इस डाटा के अनुसार, अमेरिका सबसे अधिक संक्रमित है और दुनिया के तमाम देशों में शीर्ष पर है।  यहां कुल संक्रमित  61 लाख 13 हजार 1 सौ 60 है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 85 हजार 7 सौ 4 हो गई है।  इसके बाद ब्राजील है जहां 39 लाख 97 हजार 8 सौ 65 लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 1 लाख 23 हजार 7 सौ 80 है। इसके बाद नंबर आता है भारत का जहां अभी काफी बुरे हालात हैं। यहां रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख 69 हजार 5 सौ 23 है और मरने वालों की संख्या 66 हजार 3 सौ 33 है।

 रूस में 10 लाख के पार हुआ मामला

भारत के बाद चौथे नंबर पर रूस में 10 लाख 1 हजार 9 सौ 65 मामला है। इसके अलावा निम्न देशों में दस  लाख से कम संक्रमण के मामले हैं-   दक्षिण अफ्रीका  (630,595), कोलंबिया  (624,069), मेक्सिको  (610,957), स्पेन (479,554), अर्जेंटीना (439,172), चिली  (414,739), ईरान (378,752), ब्रिटेन (340,929), फ्रांस (331,034), बांग्लादेश (317,528), सऊदी अरब (317,486), पाकिस्तान (296,590), तुर्की (273,301), Italy (271,515), Germany (247,411), Iraq (242,284), Philippines (226,440), Indonesia (180,646), कनाडा  (131,941), यूक्रेन (128,833), इजरायल (121,464), कतर (119,206), बोलिविया (117,267), इक्वाडोर (115,457) और कजाकिस्तान  (105,944)।

वहीं  CSSE द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो कुछ देश ऐसे हैं जहां संक्रमितों के मौत की संख्या 10 हजार से अधिक है। उदाहरण के लिए भारत में 66,333 , मेक्सिको में 65,816, ब्रिटेन में 41,602, इटली में 35,497, फ्रांस में 30,692, स्पेन में 29,194, पेरु में 29,068, ईरान में 21,797 , कोलंबिया में 20,052, रूस में 17,365, दक्षिण अफ्रीका में 14,389 और चिली में 11,344 लोगों की मौत हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.