दुनिया में साढ़े चार करोड़ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Global COVID 19 caseload 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किए गए कोविड-19 के कारण दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार करोड़ के करीब पहुंचने वाला है और अब तक मरने वालों की संख्या 11 लाख 80 हजार से अधिक हो चुकी है।
वाशिंगटन, एएनआइ। दुनिया भर में कोविड-19 (Global COVID-19) के मामले 4 करोड़ 50 लाख के करीब पहुंच चुका है वहीं मरने वालों का आंकड़ा 11 लाख 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University, JHU) के ट्रैकर के अनुसार, दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 49 लाख 42 हजार 3 हो गई। इस मामले में मरने वालों का आंकड़ा 11 लाख 80 हजार 2 सौ 77 पर पहुंच गया है। पिछले साल के अंत में चीन के वुहान से कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण शुरू हुआ और 3-4 महीने के अंदर पूरी दुनिया में फैल गया।
पिछले साल के अंत में चीन के वुहान से कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण शुरू हुआ और 3-4 महीने के अंदर पूरी दुनिया में फैल गया। इस डाटा के अनुसार, बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3 करोड़ 2 लाख 36 हजार 1 सौ 55 है । बता दें कि यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित है। यहां अब तक कुल संक्रमण के मामले 90 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अभी यहां कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख 43 हजार 5 सौ 90 है और मरने वालों की संख्या 2 लाख 28 हजार 6 सौ 36 है। अमेरिका में इस महामारी के संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 35 लाख 54 हजार 3 सौ 36 है।
डाटा के अनुसार, दुनिया में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: भारत और ब्राजील हैं। भारत में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख 40 हजार 2 सौ 3 है और ब्राजील में 54 लाख 94 हजार 3 सौ 76 है। अमेरिका के बाद ब्राजील में सबसे अधिक संक्रमितों की मौत हुई है और यह आंकड़ा 1 लाख 58 हजार 9 सौ 69 है। दुनिया में अन्य देशों की तुलना में भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट है। यहां अब तक 73 लाख 15 हजार 9 सौ 89 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। महामारी के प्रकोप से जूझने वाले दुनिया के देशों में रूस चौथे स्थान पर है यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15, 70,446 हो गया है और मरने वालों की संख्या 27,111 है।