Move to Jagran APP

Global Coronavirus:वैश्विक मृत्‍यु का आंकड़ा 3 लाख के पार, मरीजों की संख्‍या 40.42 लाख

तमाम प्रयासों के बावजूद दुनिया भर में वैश्विक मृत्‍यु का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या 40.42 लाख के पार पहुंच चुका है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 07:53 AM (IST)
Global Coronavirus:वैश्विक मृत्‍यु का आंकड़ा 3 लाख के पार, मरीजों की संख्‍या 40.42 लाख
Global Coronavirus:वैश्विक मृत्‍यु का आंकड़ा 3 लाख के पार, मरीजों की संख्‍या 40.42 लाख

मैरीलैंड, एजेंसी। तमाम प्रयासों के बावजूद दुनिया भर में वैश्विक मृत्‍यु का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या 40.42 लाख के पार पहुंच चुका है। हालांकि, दुनिया भर में एक राहत वाली खबर यह भी है कि 10.58 लाख कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 4 बजे तक वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों की संख्या 4,426,937 है, जिनमें कम से कम 301,370 लोगों की मौत की सूचना है। 

loksabha election banner

स्पेन में कोरोना से अब तक 27,459 मौतें

स्पेन में कोरोना वायरस से 138 और लोगों की मौत सामने आई है। इसको मिलाकर स्पेन में मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 27,459 तक पहुंच गया है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 2,30,183(2 लाख 30 हजार 183) मामले सामने आ चुके हैं।

फ्रांस से आगे निकला ब्राजील 

ब्राजील ने संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील में यह संख्या एक लाख 92 हजार हो गई है। जबकि फ्रांस में एक लाख 78 हजार लोग कोरोना से पीड़ित हैं। फ्रांस में करीब दो माह बाद दंत चिकित्सकों को क्लीनिक खोलने की अनुमति दे दी गई है। जबकि ब्राजील की सरकार ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान 11 हजार 385 नए मामले पाए गए। कोरोना महामारी के चलते इस देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है।

रूस में कोरोना वायरस मामलों में 12 दिनों बाद गिरावट दर्ज

रूस में कोरोना वायरस के तेज गति से आ रहे मामलों में 12 दिनों बाद गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान नौ हजार 974 नए मामले पाए गए। गत दो मई के बाद पहली बार दस हजार से कम नए मामलों की पुष्टि हुई। रूस में कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों की तादात ढाई लाख के पार पहुंच गई है। रूस में कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित रिस्पांस सेंटर ने गुरुवार को बताया कि देश में 93 पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2305 हो गई है। जबकि दो लाख 52 हजार 245 लोग संक्रमित हैं। रूस में राजधानी मॉस्को महामारी का केंद्र बना हुआ है। मॉस्को समेत लगभग पूरे देश में महामारी की रोकथाम के लिए तमाम उपाए किए गए हैं। 

सिंगापुर में संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार 98 के पार

सिंगापुर में गुरुवार को 752 नए मामले पाए गए। इन्हें लेकर संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार 98 हो गई है। पीडि़तों में भारतीयों समेत विदेशी कामगारों की बड़ी संख्या बताई जाती है। सिंगापुर के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जाएगी।

मलेशिया में सामूहिक नमाज की इजाजत 

मुस्लिम बहुल मलेशिया में शुक्रवार से मस्जिदों में सामूहिक नमाज की छूट रहेगी। यह कदम ईद पर्व के मद्देनजर उठाया गया है। सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए तमाम पाबंदियों का एलान किया था। अब इनमें ढील दी जा रही है। मलेशिया में अब तक छह हजार 819 लोग संक्रमित पाए गए है।

सबसे प्रभावित देश

देश                        मौत            संक्रमित

अमेरिका              85,333        14,33,352

ब्रिटेन                  33,614         233,151

इटली                  31,106         2,22,104

स्पेन                    27,321         2,72,646

फ्रांस                   27,074         1,78,060

ब्राजील               13,276          1,92,081

जर्मनी                 7,861           174,098

ईरान                  6,854           1,14,533

तुर्की                   3,952           1,43,144

रूस                   2,305           2,52,245


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.