Coronavirus World: दुनियाभर में कोरोना से 94 लाख लोग संक्रमित, 4.82 लाख की मौत
Coronavirus World ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11.88 लाख को पार कर गई है।
वॉशिंगटन, एजेंसियां। दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 94 लाख को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से अब तक 4 लाख 82 हजार लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, गुरुवार सुबह तक वैश्विक स्तर पर वायरस से 94 लाख 5 हजार 800 लोग प्रभावित हैं।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशओं की सूची में अमेरिका सबसे उपर बना हुआ है। जहां 23 लाख 80 हजार 452 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1 लाख 21 हजार 969 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां, वायरस के 11 लाख 88 हजार 631 मामले हैं और अब तक 53 हजार 830 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं इस सूची में 6 लाख 6 हजार 43 मामलों के साथ रूस तीसरे स्थान पर है। इसके बाद 4 लाख 56 हजार 183 मालों के साथ भारत चौथे स्थान पर है। भारत के बाद इस सूची में ब्रिटेन है, जहां कोरोना वायरस के 3 लाख 08 हजार 336 मामले हैं, पेरू में 2 लाख 64 हजार 689 मामले, चिली में 2 लाख 54 हजार 416 मामले, स्पेन में 2 लाख 47 हजार 86 मामले, इटली में 2 लाख 39 लाख 410 मामले, ईरान में 2 लाख 12 हजार 501 मामले, फ्रांस में 1 लाख 97 हजार 885, मैक्सिको में 1 लाख 96 हजार 847 मामले, जर्मनी में 1 लाख 92 हजार 871 माले, तुर्की में 1 लाख 91 हजार 657 मामले, पाकिस्तान में 1 लाख 88 हजार 926 मामले, सऊदी अरब में 1 लाख 67 हजार 267 मामले, बांग्लादेश में 1 लाख 22 हजार 660 मामले, दक्षिण अफ्रीका में 1 लाख 11 हजार 796 माले और कनाडा में 1 लाख 04 हजार 087 मामले दर्ज किए गए हैं।
कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामलें में भी अमेरिका और ब्राजील सबसे उपर हैं। 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में अमेरिका और ब्राजिल के बाद यूके है, जहां 43 हजार 165 लोगों की मौत हुई है, इटली में 34, हजार 644 लोगों की मौत, फ्रांस में 29 हजार 734 लोगों की मौत, स्पेन में 28 हजार 327 लोगों की मौत, मेक्सिको में 24 हजार 324 लोगों की मौत और भारत में 14 हजार 476 लोगों की मौत हुई है।