पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का प्रदर्शनकारियों को संदेश, "आपके पास चीजों को बेहतर करने की शक्ति है"
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में हिंसा और नस्लवाद का प्रदर्शन कर रहे युवा प्रदर्शनकारियों को वीडियो संदेश जारी किया।
वॉशिंगटन, एएनआइ। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में हिंसा और नस्लवाद का प्रदर्शन कर रहे युवा प्रदर्शनकारियों को बदलाव के लिए व्यावहारिक समाधान के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए कहा, "आपके पास चीजों को बेहतर बनाने की शक्ति है।"
बता दें कि मिनियापोलिस शहर में पुलिस हिरासत में हुई जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब चार हजार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अरबों डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
इससे पहले राष्ट्रपति ओबामा ने जॉर्ज फलॉयड की मौत के विरोध में हिंसा की निंदा की थी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपनी समस्याओं के राजनीतिक समाधान का आह्वान किया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि विरोध प्रदर्शन पुलिस प्रथाओं और व्यापक आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार की विफलता पर एक वास्तविक और वैध हताशा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा लेकिन इसके बावजूद हमें हिंसा का सहारा लेने वालों की निंदा करनी चाहिए।
बता दें कि पुलिस हिरासत में जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद करीब एक हफ्ते में अमेरिका में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां 40 शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। इतना ही नहीं हिंसा की आग व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास के पास तक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया। इसके अलावा उग्र भीड़ ने इमारतों पर फहरा रहे अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज कोभी आग के हवाले कर दिया।