Move to Jagran APP

दुनियाभर में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड चार लाख नए केस, यूरोप में एक हफ्ते से रोज 1.40 लाख नए मामले

यूरोप के देशों में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को दुनियाभर में रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। महामारी के सामने आने के बाद से ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले मिले हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 06:01 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 06:01 AM (IST)
दुनियाभर में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड चार लाख नए केस, यूरोप में एक हफ्ते से रोज 1.40 लाख नए मामले
दुनियाभर में शनिवार को रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

लंदन, एजेंसियां। यूरोप के देशों में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के चलते शनिवार को दुनियाभर में रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। महामारी के सामने आने के बाद से पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले मिले हैं। यूरोप के कई देशों में फिर से सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। यूरोप के देशों ने महामारी की पहली लहर को सफलता पूर्वक नियंत्रित कर लिया था। लेकिन एक बार फिर यूरोप कोरोना का केंद्र बनने लगा है।

loksabha election banner

यूरोप में रोज औसतन 1.40 लाख से ज्‍यादा केस

पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से प्रतिदिन यूरोप में औसतन 1.40 लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। एक दिन में इतने नए केस तो भारत, ब्राजील और अमेरिका को मिलाकर भी नहीं मिल रहे हैं। दुनिया के हर 100 नए मामलों में 34 यूरोप से हैं। यूरोप में हर नौ दिन में 10 लाख संक्रमित पढ़ रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, नीदरलैंड और स्पेन में पूरे यूरोप के आधे से अधिक मामले मिले हैं। फ्रांस में सबसे अधिक प्रतिदिन औसतन करीब 20 हजार नए केस मिल रहे हैं।

पोलैंड में चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 9,622 मरीज

फ्रांस के बाद ब्रिटेन, रूस, स्पेन और नीदरलैंड का नंबर है। यूरोप के कई देशों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाजार और व्यापार को लेकर भी सख्त पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। वहीं पोलैंड में पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 9,622 मरीज मिले हैं। ईरान में 253 और लोगों की मौत के बाद राजधानी तेहरान में कोरोना प्रतिबंधों को बढ़ा दिया गया है। इंडोनेशिया में 4,301 नए मरीज मिलने के साथ ही 84 लोगों की मौत हुई है।

पोप फ्रांसिस पर मंडराया संक्रमण का खतरा

पोप फ्रांसिस के साथ वेटिकन स्थित उनके आधिकारिक निवास स्थान में रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात बरतते हुए संक्रमित व्यक्ति आइसोलेशन में चला गया है। वेटिकन द्वारा जारी बयान में संक्रमित व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। कहा गया है कि बीमारी से जुड़े लक्षण भी उसमें दिखाई नहीं दे रहे हैं। बीमारी की वजह से युवा अवस्था में ही पोंप फ्रांसिस का एक फेफड़ा निकाल दिया गया था। पोप फ्रांसिस का नियमित रूप से कोरोना टेस्ट होता है। शनिवार को उनकी दिनचर्या पूरी तरह सामान्य रही। तीन लोगों से वह व्यक्तिगत तौर पर मिले और इटली के पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.