Move to Jagran APP

अमेरिका: फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर गोलीबारी, तीन की मौत

फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी स्थित एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:00 AM (IST)
अमेरिका: फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर गोलीबारी, तीन की मौत
अमेरिका: फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर गोलीबारी, तीन की मौत
मियामी, एएफपी। अमेरिका में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। फ्लोरिडा प्रांत की राजधानी टैलाहैसी में एक सिरफिरे शख्स ने फायरिंग कर तीन लोगों की जान ले ली। शुक्रवार रात शापिंग सेंटर के एक योगा स्टूडियो में हुई इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हो गए।

हमलावर ने बाद में गोली मारकर खुदकशी कर ली। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस हमले के पीछे उसका क्या मकसद था यह अभी साफ नहीं हैं। टैलाहैसी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने कहा, 'हम सभी इस घटना से दुखी और सदमे में हैं।'

loksabha election banner

एक चश्मदीद ने बताया कि वह शापिंग सेंटर के रेस्तरां में बैठा था। तभी अचानक योगा स्टूडियो से गोलियां चलने की आवाज सुनी। इससे शापिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति हमलावर से पिस्टल छीनने की कोशिश में घायल भी हो गया। अमेरिका में हाल के महीनों में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.