Move to Jagran APP

अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में हैलोवीन पार्टी में फायरिंग, चार की मौत

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां चार लोग मृत मिले। जिस पार्टी में यह घटना हुई उसमें 100 से अधिक लोग शामिल थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 02:13 AM (IST)
अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में हैलोवीन पार्टी में फायरिंग, चार की मौत
अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में हैलोवीन पार्टी में फायरिंग, चार की मौत

ओरिंडो (कैलिफोर्निया), प्रेट्र। सेन फ्रांसिस्को में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में चार लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात पार्टी के लिए किराए पर लिए एक घर में हुई।

prime article banner

पार्टी में 100 से अधिक लोग शामिल थे

पुलिस प्रमुख डेविड कुक ने ईस्ट बे टाइम्स को बताया कि फायरिंग ऑकलैंड के पूर्व में स्थित 20 हजार की आबादी वाले ओरिंडो में हुई। जिस पार्टी में यह घटना हुई, उसमें 100 से अधिक लोग शामिल थे।

घटना के पीछे की वजह में जुटी पुलिस

पुलिस प्रमुख ने बताया कि गुरुवार रात 10.45 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां चार लोग मृत मिले। पीडि़तों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर घटना के पीछे क्या वजह थी। केजीओ-टीवी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कई एंबुलेंस में पीडि़तों को ले जाते देखा जा रहा है, वहीं कई अन्य लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.