दिवाली पर ट्रंप ने दी लोगों को शुभकामनाएं, कार्यालय में भारतीय-अमेरिकियों के साथ मनाया उत्सव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली को मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और भारतीय-अमेरिकियों के एक छोटे समूह के साथ दिवाली भी मनाई
वॉशिंगटन, पीटीआई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे अमेरिका में रोशनी का ये उत्सव देश के मूल सिद्धांतों के महत्व का एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक है।
भारतीय-अमेरिकियों के समूह के साथ मनाई दिवाली
एक दिन पहले, ट्रंप ने ओवल कार्यालय में भारतीय-अमेरिकियों के एक छोटे समूह के साथ दिवाली भी मनाई थी। हालांकि इस कार्यक्रम को मीडिया द्वारा कवर नहीं करने दिया गया। ट्रंप ने भारत, अमेरिका और दुनिया भर में दिवाली समारोह से पहले एक बयान में कहा कि पूरे अमेरिका में दिवाली का पालन हमारे राष्ट्र के मूल सिद्धांतों - धार्मिक स्वतंत्रता में से एक के महत्व का एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक है।
दिवाली देश के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत
भारत अमेरिका और दुनियाभर में दिवाली के पर्व के पर ट्रंप ने एक बयान में कहा कि पूरे अमेरिका में दिवाली मनाना हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत है। ये धार्मिक स्वतंत्रता की याद दिलाता है। ट्रंप ने आगे कहा कि मेरा प्रशासन संविधान के अधिकारों की हमेशआ रक्षा करेगा। सभी धर्मों के लोग अपने विश्वास और विवेक के अनुसार पूजा कर सकेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दिवाली के पर्व पर मेलानिया और मैं लोगों को प्रकाश के पर्व उत्सव को मनाने वालों को खुशहाली से त्योहार मनाने की कामना करता हैं। साथ ही ये भी कहा कि दुनियाभर में मौजूद हिंदुओं, बौद्धों, सिखों और जैनियों के लिए ये वक्त काफी पवित्र, ज्ञान पर अज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत मनाने का अवसर है।
ट्रंप ने आगे कहा कि इस पवित्र अवधि के दौरान इन धर्मों के लोग प्रार्थना करते हैं। वह दीप और लालटेन जलाते हैं। इस दौरान वह दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पारंपरिक उत्सव में हिस्सा लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल भारत में 27 अक्टूबर (रविवार) को दिपावली मनाई जाएगी।