Move to Jagran APP

महाभियोग से बरी होने के बाद ट्रंप ने दिखाए तेवर, कहा- अमेरिका को महान बनाने का आंदोलन अभी शुरू हुआ है

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल हिंसा को लेकर महाभियोग से बरी हो गए हैं। उनके खिलाफ दूसरी बार महाभियोग चलाया गया। बरी होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के लिए अभियान अभी शुरू हुआ है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 11:39 AM (IST)
महाभियोग से बरी होने के बाद ट्रंप ने दिखाए तेवर, कहा- अमेरिका को महान बनाने का आंदोलन अभी शुरू हुआ है
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एएनआइ। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल हिंसा को लेकर महाभियोग से बरी हो गए हैं। उनके खिलाफ दूसरी बार महाभियोग चलाया गया।  बरी होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के लिए हमारा ऐतिहासिक,देशभक्ति और सुंदर आंदोलन केवल अभी शुरू ही हुआ है। उन्होंने अपने लीगल टीम को धन्यवाद कहा। 

loksabha election banner

ट्रंप ने कहा कि कोई भी राष्ट्रपति कभी भी इस तरह के दौर से नहीं गुजरा है। उनके साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके विरोधी इस बात को नहीं भूल पा रहे हैं कि उन्हें 75 मिलियन लोगों ने उन्हें वोट दिया। इतना वोट कभी किसी मौजूदा राष्ट्रपति को नहीं मिला था। उन्होंने ट्रायल को देश के इतिहास का सबसे बड़ा विच हंट बताया।ट्रंप ने कहा कि आगे हमारे पास बहुत काम है। आने वाले महीनों में मेरे पास आपके साथ साझा करने के लिए बहुत कुछ है और हम अपने सभी लोगों के लिए अमेरिकी महानता प्राप्त करने के लिए अपनी अविश्वसनीय यात्रा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

ट्रंप ने अपना बचाव करते हुए खुद को कानून-व्यवस्था का हिमायती बताया और छह जनवरी हुए कैपिटल हिल हिंसा के माफी नहीं मांगी। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर कानून का इस्तेमाल बदला लेने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद समय है। एक पार्टी को भीड़ का उत्साह बढ़ाने, किसी को बदनाम करने और उसके खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने की खुली छूट दे दी गई है। 

गौरतलब है कि छह जनवरी को अमेरिकी संसद परिसर कैपिटल हिल में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को सीनेट में वोटिंग हुई। इसमें 57 सीनेटरों ने उनके खिलाफ वोट दिया और 43 ने उनके पक्ष में वोट किया। उन्हें दोषी साबित करने के लिए दो तिहाई बहुमत यानी 67 वोटों की जरूरत थी, जो नहीं मिल सकी। कैपिटल हिल हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। ट्रंप पर आरपो लगे थे कि उन्होंने अपने समर्थकों को उकसाया, जिसके बाद यह उपद्रव हुआ। ट्रंप को दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा और दोनों बार बरी हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.