Move to Jagran APP

दुनियाभर में 4 लाख के करीब पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, 69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

अमेरिका ब्राजील रूस और ब्रिटेन के बाद भारत दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभानित देशों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:47 PM (IST)
दुनियाभर में 4 लाख के करीब पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, 69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
दुनियाभर में 4 लाख के करीब पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, 69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

वॉशिंगटन, एजेंसियां। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर जानलेवा वायरस की वजह से 4 लाख से ज्‍यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबिक संक्रमित लोगों की संख्या 69 लाख को पार कर गई है। वहीं, 19 लाख 19 हजार से अधिक मामलों और 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है।

loksabha election banner

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, रविवार तक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 69 लाख लोग संक्रमित हैं और मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख से ज्‍यादा हो गया है। कोरोना संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद 6.45 लाख से ज्यादा मामलों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है। 4.58 लाख संक्रमितों के साथ रूस इस सूची में तीसरे नंबर पर है, ब्रिट्न में कोरोना वायरस के 2.86 लाख मामलें और भारत में 2.46 लाख संक्रमितों की संक्या पहुंच गई है।

भारत में कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 2.46 लाख मामलों के साथ भारत कोरोना प्रभावित शीर्ष देशों की सूची में 5वें पायदान पर आ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 9,971 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 287 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2,46,628 पहुंच गई है। इसमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं, अब तक 1,19,293 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि कोरोना की वजह से मरने वालों की कुल संख्या 6,929 है।                                               

कोरोना से सबसे ज्यादा पर प्रभावित 10 देश

देश - संक्रमित - मौत

अमेरिका - 19,19,430 - 1,09,791

ब्राजील - 6,72,846 - 35,930

रूस - 4,58,102 - 5,717

ब्रिटेन - 2,86,294 - 40,548

भारत - 2,46,628 - 6,946

स्पेन - 2,41,310 - 17,135

इटली - 2,38,801 - 33,846

पेरू - 1,91,758 - 5,301

फ्रांस - 1,90,759 - 29,145

जर्मनी - 1,85,450 - 8,673


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.