Coronavirus World: दुनियाभर में कोरोना से 4.32 लाख लोगों की मौत, 79 लाख संक्रमित
Coronavirus World अमेरिका ब्राजील रूस भारत और ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कुल 41 लाख से अधिक मामले हैं।
वॉशिंगटन, आइएएनएस। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 79 लाख हो गई है। जानलेवा महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख 32 हजार को पार कर गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। इन पांचों देशों में वायरस के कुल 41 लाख से अधिक मामले हैं। इनमें से अकेले अमेरिका में ही कोरोना के करीब 21 लाख केस हैं। अमेरिका में मरने वालों की आंकड़ा भी 1.15 लाख को पार कर गया है।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएएई) के नए आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के 78 लाख 93 हजार 700 मामले हैं, जबकि 4 लाख 32 हजार 922 लोगों का जान जा चुकी है। 20 लाख 93 हजार 508 मामलों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर ही बना हुआ है। वहीं, ब्राजील 8 लाख 67 हजार 624 मामलों के से इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कोरोना से हुई मौतों के मामले में भी ब्राजील दूसरे पायदान पार पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमण के मामले में 5, लाख 28 हजार 267 मामलों के साथ रूस तीसरे स्थान पर है। इसके बाद भारत में 3 लाख 32 हजार 424 मामले, ब्रिटेन में 2 लाख 97, 342 मामले, स्पेन में 2 लाख 43 हजार 928 मामले, इटली में 2 लाख 36 हजार 989 मामले, पेरू में 2 लाख 29 हजार 736 मामले, फ्रांस में 1 लाख 94 हजार 153 मामले, जर्मनी में 1 लाख 87 हजार 518 मामले, ईरान में 1 लाख 87 हजार 427 मामले, तुर्की में 1 लाख 78 हजार 239 मामले, चिली में 1 लाख 74 हजार 293 मामले, मैक्सिको में 1 लाख 46 हजार 837 मामले, पाकिस्तान में 1 लाख 39 हजार 230 मामले, सऊदी अरब में 1 लाख 27 हजार 541 और कनाडा में 1 लाख 43 मामले हैं।
वहीं भारत में कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर कुल 3.32 लाख को पार कर गए हैं और इनमें से 1.69 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 11,502 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। इसमें से अब तक 1,69,798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 1,53,106 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल 9,520 लोगों की जान जा चुकी है।