Coronavirus: अमेरिका में 11 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव की आयु 25 वर्ष, 16 हजार के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा
व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अमेरिका में 11 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है और उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
न्यूयॉर्क, आइएएनएस। दुनियाभर के लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में लेने के बाद कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका में देखने को मिल रहा है। यहां, कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है साथ ही मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यहां टेस्ट किए गए लोग में सो 100 में 11 लोग ऐसे है जिनकी आयु 25 है। इनमें से 17 प्रतिशत जिनकी आयु 25 से 45 वर्ष के बीच है। वहीं, 21 प्रतिशत जिनकी आयु 45 से 65 वर्ष है, इनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक बयान जारी कर व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी है।
वहीं, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। उसी दिन, न्यूयॉर्क राज्य को सबसे घातक झटका लगा, कोरोना वायरस की मौतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। व्हाइट हाउस के आंकड़े यह भी दिखा रहे हैं कि अमेरिकी पुरुष महिलाओं की तुलना में बहुत अधिक दर पर पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल बाकी देशों की तुलना में अमेरिका ऐसा देश है जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब हैं। वहीं मरने वालों की आंकड़ा 16 हजार है। अमेरिका में भी बाकी देशों की ही तरह वायरस का प्रसर रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इतना ही नहीं व्हाइट हाउस ने इसपर नजर रखने के लिए एक टास्ट फोर्स का भी गठन किया है।जो कोरोना वायरस के मामलों पर हर तरह से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि इस वायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आए मामले केसाथ हुई थी। इसके बाद ये वायरस लगातार बाकी देशों में फैलने लगा। बढ़ते मामलों को देकते हुए विश्व स्वास्त्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।