Move to Jagran APP

चंद्रयान 2 मिशन भारत के लिए था एक बड़ा कदम- अमेरिकी राजनयिक

अमेरिकी राजनयिक ऐलिस जी वेल्स ने कहा कि चंद्रयान 2 का मिशन काफी कठिन था। उन्होंने इस कठिन प्रयास के लिए इसरो को मुबारकबाद दी है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:26 AM (IST)
चंद्रयान 2 मिशन भारत के लिए था एक बड़ा कदम- अमेरिकी राजनयिक
चंद्रयान 2 मिशन भारत के लिए था एक बड़ा कदम- अमेरिकी राजनयिक

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी राजनयिक की तरफ से चंद्रयान 2 के मिशन के लिए मुबारकबाद दी गई है। यूएस के दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यवाहक सचिव ऐलिस जी वेल्स ने इसरो के कठिन प्रयास के लिए शुमकानाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लैंडर व्रिकम को चंद्रमा पर भेजने का प्रयास काफी कठिन काम था। बता दें कि शनिवार को चंद्रयान 2 का लैंडर व्रिकम को भेजने के दौरान उसका संपर्क इसरो से टूट गया था। इसरो से संपर्क टूटने के बाद पूरा देश मायूस हो गया था, लेकिन ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का टूटा विश्वास जोड़ा। 

loksabha election banner

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला
भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजें गए यान चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के असफल होने के बाद प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए एक दमदार संबोधन दिया था। इसके बाद उन्हें छोड़ने आए इसरो के प्रमुख के. सिवन मिशन की असफलता के कारण रोने लगे। पीए मोदी ने उन्हें गले लगा लिया और उनका हैसला बढ़ाया। 

ऑर्बिटर से है उम्मीदे कायम
मिशन मंगल 2 दौरान ऑर्बिटर को लैंडर से 2 सितंबर से अलग कर दिया गया था। इस पूरे मिशन में लैंडर व्रिकम से संपर्क टूटने के बाद सभी की उम्मीदें ऑर्बिटर से बंध गई है। इसरो की तरफ से कहा गया था कि ऑर्बिटर अभी सुरक्षित है और चंद्रमा के आस-पास चक्कर लगा रहा है। कुछ समय तक ऑर्बिटर वही रहेगा और महतवपूर्ण जानकरियां देते रहेगा। 

यह भी पढ़ें: ISRO Chandrayaan 2: PM Narendra Modi का कायल हुआ बॉलीवुड, ये वीडियो हुआ वायरल
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.