कोरोना काल में UN ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना का किया आग्रह
कोरोना वायरस महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है।
संयुक्त राष्ट्र, आइएएनएस। कोरोना वायरस महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसी बीच एक हफ्ते के संयुक्त राष्ट्र वर्चुअल काउंटर टेररिज्म वीक की शुरुआत हुई है। इस दौरान आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीतिक और व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसी बीच एक हफ्ते के संयुक्त राष्ट्र वर्चुअल काउंटर टेररिज्म वीक की शुरुआत हुई है। इस दौरान आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीतिक और व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा होगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को उच्च-स्तरीय उद्घाटन सत्र में बोलते हुए कहा, वायरस की तरह, आतंकवाद राष्ट्रीय सीमाओं का सम्मान नहीं करता है। यह सभी देशों को प्रभावित करता है और केवल सामूहिक रूप से होकर इसे पराजित किया जा सकता है। इसलिए, हमें व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए बहुपक्षवाद की शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी कि आइएस, अल कायदा, उनके क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ-साथ श्वेत वर्चस्ववादियों और अन्य घृणा फैलाने वाले समूहों ने अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए विभाजन, स्थानीय संघर्षों, शासन की असफलताओं का फायदा उठाया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।
महासचिव ने सदस्यों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गति बनाए रखने और उनकी प्रतिक्रियाओं में नयापन लाने का का आग्रह किया, जिससे मानव अधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, 'हमें और बेहतर और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। हमारे काम का आकलन लोगों के जीवन में पैदा हुए अंतर से किया जाना चाहिए।'
वर्चुअल काउंटर-टेररिज्म वीक में कुल 10 वेबिनार और इंटरैक्टिव डिस्कशन शामिल हैं, जिसमें 1,000 से अधिक प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म रणनीति के सभी चार स्तंभों पर कोरोना संकट के मद्देनजर प्रमुख आतंकवाद-निरोधी विषयों को संबोधित करेंगे।